महराजगंज में चुनावी मैदान पर प्रशासन का पहरा, DM-SP की निगरानी में 81.41% मतदान, मतपेटियों की सुरक्षा पर भी सख्त नजर
महराजगंज में गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। जिले में 81.41 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल और एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने फरेंदा, लक्ष्मीपुर, बृजमंगंज और सदर के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।