झांसी में बेटे के जन्मदिन की पार्टी के दौरान मां की मौत, पति के शराब पीने के दावे पर मायके पक्ष ने उठाए सवाल

झांसी के मोंठ में बेटे के जन्मदिन के आयोजन के बाद 26 वर्षीय महिला बेहोश हो गई। पति ने शराब के सेवन को इसकी वजह बताया, जबकि मायके पक्ष ने विषाक्त पदार्थ दिए जाने की आशंका जताई है। महिला को पहले मोंठ स्वास्थ्य केंद्र और फिर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 10 November 2026, 2:56 PM IST
google-preferred

Jhansi: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में बेटे के जन्मदिन की खुशियां आधी रात को उस समय चिंता में बदल गईं, जब एक 26 वर्षीय महिला अचानक बेहोश हो गई। मामला मोंठ क्षेत्र का है। महिला की हालत बिगड़ने पर डायल 112 और कोतवाली पुलिस उसे देर रात सरकारी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। यहां पति ने दावा किया कि जन्मदिन के आयोजन के दौरान परिवार के कुछ लोगों ने शराब पी थी और इसी वजह से उसकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। वहीं, मायके पक्ष के लोगों ने इस दावे पर सवाल उठाते हुए महिला को विषाक्त पदार्थ दिए जाने की आशंका जताई है।

पति ने बताई शराब पार्टी की कहानी

पति के मुताबिक, घर में बेटे का जन्मदिन मनाया जा रहा था। इस दौरान ससुराल में जश्न का माहौल था और शराब का भी इंतजाम किया गया था। उसका दावा है कि उसने, उसकी पत्नी, साले और सलहज ने शराब का सेवन किया था। इसके कुछ समय बाद पत्नी की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाना पड़ा।

जन्मदिन की खुशियां बदली मातम में (Image Source: Dynamite News)

ये भी पढ़े: महाराष्ट्र तक पहुंची झांसी पुलिस, बाप ने चुराए जेवरात, बेटा गूगल मैप से बता रहा था रास्ता; एक गिरफ्तार

मायके पक्ष ने जताई विषाक्त पदार्थ दिए जाने की आशंका

दूसरी ओर महिला के मायके पक्ष के लोगों ने पति की ओर से बताई गई शराब पीने की कहानी पर सवाल उठाए हैं। परिजनों ने महिला को विषाक्त पदार्थ दिए जाने की आशंका जताई है। ऐसे में महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने के पीछे की असली वजह को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि महिला अत्यधिक शराब के सेवन के कारण बेहोश हुई या इसके पीछे कोई दूसरी वजह थी।

महिला को नजदीकी स्वस्थ्य केंद्र ले जाया गया (Image Source: Dynamite News)

मोंठ स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज रेफर

महिला को बेहोशी की हालत में मोंठ के सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। हालत में सुधार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अब महिला की तबीयत बिगड़ने की वास्तविक वजह का पता चिकित्सकीय जांच और पुलिस की पड़ताल के बाद ही चल सकेगा।

मामले की जांच में जुटी पुलिस (Image Source: Dynamite News)

ये भी पढ़े: झांसी की गौशाला में बदहाली: पानी में मिले गौवंशों के शव, दोषी कौन ?

जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई

यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब नशामुक्त समाज बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। बेटे के जन्मदिन जैसे पारिवारिक आयोजन के दौरान शराब सेवन और महिला के बेहोश होने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, पति का दावा और मायके पक्ष की आशंका फिलहाल अलग-अलग बयान हैं। महिला की हालत बिगड़ने के कारण और लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Location :  Jhansi

Published :  10 November 2026, 2:56 PM IST

Advertisement