निर्माण कंपनी के मजदूर को जगाने पहुंचे भाई के उड़े होश; पैर के अंगूठे पर कट का निशान, पीएम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज

मथुरा-बरेली हाईवे निर्माण में जीआर इन्फ्रा कंपनी में काम करने वाले एक 28 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। उसका शव सुबह कंपनी परिसर में मिलने से साथी मजदूरों में हलचल मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी इकट्ठा करनी शुरू की।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 10 November 2026, 1:38 PM IST
google-preferred

Kasganj: उत्तर प्रदेश के कासगंज से एक खबर सामने आ रही है, जहां मथुरा-बरेली हाईवे निर्माण कार्य में लगी जीआर इन्फ्रा कंपनी में काम करने वाले एक 28 वर्षीय मजदूर सद्दाम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव सुबह कंपनी परिसर में मिलने से साथी मजदूरों में हलचल मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी इकट्ठा करनी शुरू की। मृतक के बाएं पैर के अंगूठे के ऊपर कट का हल्का निशान मिलने से इस मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

kasganj

पुलिस ने मृतक के साथियों और कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ कर घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।(img-dynamite news)

रात में शराब पीकर सोया था 28 वर्षीय सद्दाम,

बता दें कि, मृतक की पहचान बिहार के सिवान जनपद के थाना नौतन क्षेत्र के गांव बिछला खलवा निवासी सद्दाम हुसैन पुत्र इब्राहिम अंसारी के रूप में हुई है। वह जीआर इन्फ्रा कंपनी में मजदूरी करता था। जानकारी के अनुसार सद्दाम रात को करीब दस बजे शराब पीने के बाद सो गया था। सुबह उसके भाई इमाउद्दीन ने उसे जगाने का प्रयास किया, लेकिन शरीर में कोई हलचल नहीं हुई, तो पास जाकर देखने पर सद्दाम मृत अवस्था में मिला। इसके बाद कंपनी प्रबंधन को सूचना दी गई।

यह भी पढ़े- NICL AO Prelims Admit Card हुआ जारी, जानें परीक्षा की तारीख और डाउनलोड करने का तरीका

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से मचा हड़कंप

मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के साथियों और कंपनी के कर्मचारियों से पूछताछ कर घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। घटनास्थल पर मृतक के बाएं पैर में अंगूठे के ऊपर हल्का कट का निशान भी मिला, जो किसी कीड़े के काटने जैसा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, इस निशान और मौत के बीच कोई संबंध है या नहीं, इसकी पुष्टि होना अभी भी बाकी है।

यह भी पढ़ें- Chandauli Crime: पहले घर में घुसकर मारपीट, फिर थाने में कथित बदसलूकी, जानें पीड़िता की आपबीती

हालांकि कोतवाली के प्रभारी जगदीश चन्द्र ने मामले की शिनाख्त करते हुए बताया कि- शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। अब देखना ये होगा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले को कितनी गंभीरता से लिया ।

Location :  KASGANJ

Published :  10 November 2026, 1:38 PM IST

Advertisement