हिंदी
पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी (Img- Dynamite News)
New Delhi: तेलुगू सिनेमा और राजनीति से एक ऐसी खबर आई है, जिसनें दोनों को हिलाकर रख दिया। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण ने एक बार फिर शादी तोड़ने का फैसला लिया है। बता दें कि पवन ने अब तक दो तलाक लिए हैं और यह तीसरा होने वाला है।
पवन कल्याण आए दिन अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने रहते हैं और यह फैसला उनकी लाइफ का तीसरा सबसे बड़ा फैसला है। पवन ने तीसरी शादी रूस की रहने वाली अन्ना लेझनेवा से 13 साल पहले की थी। पवन के इस फैसले से उनके पुराने दो फैसले चर्चा का विषय बने हुए हैं।
पवन कल्याण के इस फैसले ने उनके एक पुराने इंटरव्यू को भी ताजा किया है। उस इंटरव्यू में पवन कल्याण ने अपनी तीन शादियों को लेकर खुलकर बात की थी और आलोचनाएं भी की थी। इस इंटरव्यू में पवन ने शादी टूटने को दर्दनाक पल बताया था, लेकिन इस फैसले को लेकर कुछ भी नहीं बताया।
पीएम मोदी ने पवन कल्याण को किया फ़ोन; जाना सेहत का हाल
बता दें कि पवन कल्याण और अन्ना लेझनेवा ने यह फैसला आपसी सहमति से लिया है। दोनों ने कहा कि जीवन का लंबा समय साथ बिताने के बाद उन्होंने समझ और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला किया है।
पवन कल्याण (Img- X)
हालांकि, शादी खत्म होने के बावजूद वे अच्छे दोस्त बने रहेंगे और बच्चों की परवरिश मिलकर करेंगे। उन्होंने बच्चों की खुशी और भलाई को अपनी प्राथमिकता बताते हुए लोगों से इस मुश्किल दौर में उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की है।
साल 2023 में नंदमुरी बालकृष्ण के चैट शो 'अनस्टॉपेबल विद एनबीके' में पवन कल्याण ने अपनी निजी जिंदगी पर बात की थी। उन्होंने बताया था कि उनकी पहली शादी नंदिनी से पारंपरिक तरीके से परिवार के बड़ों की सहमति से हुई थी। हालांकि, रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं रहा और दोनों का साल 2008 में तलाक हो गया। इसके बाद उनका रिश्ता अभिनेत्री रेणु देसाई से जुड़ा। दोनों ने शादी की, लेकिन साल 2012 में अलग हो गए।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पवन कल्याण और अन्ना लेझनेवा की मुलाकात फिल्म 'तीन मार' की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों ने साल 2013 में शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं बेटी पोलेना अंजना पवनोवा और बेटा मार्क शंकर पवनोविच। अब 13 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। ऐसे में तीसरे रिश्ते के अंत के साथ पवन कल्याण का पुराना बयान फिर सुर्खियों में है।
Location : New Delhi
Published : 10 November 2026, 1:32 PM IST