राज्यसभा की गणित छोड़ सीधे 403 सीटों पर नजर, अखिलेश यादव के इस एक बयान ने यूपी की सियासत में ला दिया भूचाल
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर साफ कर दिया है कि पार्टी राज्यसभा चुनाव में अपना तीसरा उम्मीदवार नहीं उतारेगी। उनका यह बयान कि “हमारी निगाह तीन पर नहीं, चार सौ तीन पर है,” सीधे तौर पर 2027 के विधानसभा चुनावों और सांगठनिक तैयारियों पर पार्टी के बड़े फोकस को दर्शाता है।