हिंदी
बांग्लादेश की नई तारिक रहमान सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 फरवरी को होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 13 देशों के प्रमुखों को शपथग्रहण में शामिल होने का न्योता भेजा गया है।
बांग्लादेश की नई रहमान सरकार का शपथ ग्रहण (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
Dhaka/New Delhi: बांग्लादेश भारी बहुमत पाकर सत्ता में आने वाली तारिक रहमान के नेतृत्व में बीएनपी सरकार के शपथ ग्रहण की तिथि सामने आ गई है। प्रधानमंत्री के रूप में तारिक रहमान का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन मंगलवार 17 फरवरी को होगा। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बांग्लादेश ने भारत समेत 13 देशों के प्रमुखों को आमंत्रित किया है। हालिया चुनाव में बीएनपी ने भारी बहुमत हासिल किया है।
तारिक रहमान सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी होने का न्योता भेजा गया है। यह न्योता बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस द्वारा भेजा गया है। यूनुस ने भारत समेत 13 देशों के नेताओं को न्योता भेजा है। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन भी बांग्लादेश की अंतरिम सरकार करेगी।
जानकारी के अनुसार, आमंत्रित देशों की सूची में भारत, चीन, पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान शामिल हैं।
शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन संसद के साउथ प्लाजा में होगा। बीएनपी ने हाल ही में हुए आम चुनाव में बड़ी जीत हासिल की है।
Bangladesh Violence: नए साल पर बांग्लादेश में हिंसा जारी; हिंदू युवक को भीड़ ने किया आग के हवाले
नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को औपचारिक निमंत्रण भेजा गया है। यह निमंत्रण बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस की ओर से भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक, भारत के अलावा अन्य 12 देशों के राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों को भी समारोह में भाग लेने का आमंत्रण दिया गया है।
भारत और बांग्लादेश के बीच पारंपरिक रूप से घनिष्ठ संबंध रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी की संभावित उपस्थिति को दोनों देशों के द्विपक्षीय रिश्तों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह के लिए जिन देशों को आमंत्रित किया गया है, उनमें भारत के अलावा चीन, पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, मलेशिया, ब्रुनेई, श्रीलंका, नेपाल, मालदीव और भूटान शामिल हैं। इन देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी से समारोह को क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व मिलने की संभावना है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस स्तर पर व्यापक निमंत्रण देना नई सरकार की कूटनीतिक प्राथमिकताओं और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने की मंशा को दर्शाता है।
हाल ही में संपन्न आम चुनाव में बीएनपी ने निर्णायक जीत दर्ज की है। पार्टी ने संसद में स्पष्ट बहुमत हासिल कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। चुनाव परिणामों के बाद तारिक रहमान को संसदीय दल का नेता चुना गया, जिसके बाद उनके प्रधानमंत्री पद की राह साफ हो गई।
Bangladesh Protest: सोनभद्र में बांग्लादेश की घटना को लेकर उबाल, हिंदू संगठनों का जोरदार प्रदर्शन
तारिक रहमान के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार से दक्षिण एशिया की राजनीति में कुछ नए समीकरण उभर सकते हैं। भारत-बांग्लादेश संबंधों के साथ-साथ चीन और अन्य क्षेत्रीय शक्तियों के साथ संतुलन बनाए रखना नई सरकार के लिए अहम रहेगा।
17 फरवरी को होने वाला यह शपथ ग्रहण समारोह न केवल बांग्लादेश की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि क्षेत्रीय कूटनीति के लिहाज से भी एक अहम अवसर माना जा रहा है। अब सबकी निगाहें इस ऐतिहासिक दिन पर टिकी हैं।