हिंदी
बारिश ने बढ़ाई भारत -पाक मैच की टेंशन
New Delhi: भारत-पाक के बीच श्रीलंका के कोलंबों में रविवार शाम को खेला जाने वाला हाईवोल्टेज मैच का फैंस और पूरी दुनिया बेसब्री से इंताजार कर रहे हैं। लेकिन कोलंबो मौसम विभाग के अनुसार बारिश की संभावना बनी हुई है। क्रिकेट मैच के परिणाम को लेकर फैंस में कौतूहल की स्थित बनी हुई है।
बता दें इस मैच पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई है। बारिश की संभावना के बाद क्रिकेट के फैंस दुविधा की स्थित में हैं। मैच शाम 7 बजे श्रीलंका के कोलंबों में प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।
बता दें कि मैच के दौरान अगर स्टेडियम में बारिश होती है और अगर कोई भी टीम मैच नहीं खेल पाती हैं तो इस परिस्थिति में कई संभावनाएं बनती हैं। पहली यह कि भारत और पाकिस्तान में से कोई भी टीम पहले बल्लेबाजी करती है और दूसरी टीम को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिलता। दूसरी सम्भावना यह हो सकती है कि आयोजक इस मैच के ओवर को घटा दें यानि 20 से घटा करके यह 15 हो सकते हैं 10 हो सकते हैं। तीसरी सम्भावना यह है कि दोनों ही टीमों को कम से कम 5-5 मैच का ओवर खेलना जरूरी होगा।
चौथी संभावना यह है कि यदि कोई टीम पूरा मैच खेलती है और दूसरी टीम अधूरा मैच खेलती है तो डकवर्थ-लुईस के सिद्धांत पर अंक दिए जाएंगे लेकिन जो यह ग्रुप मैच है फर्स्ट पेस का इसमें आईसीसी के रूल्स है उसके मुताबिक पहले ग्रुप मैच के पहले मैचों में हर टीम को कम से कम पांच- पांच ओवर खिलना जरूरी है। इसी आधार पर अंक दिये जाएंगे और हार-जीत का नतीजा मैच के परिणाम पर होगा। अगर दोनों टीमें मैच नहीं खेलती हैं तो उन्हें एक-एक अंक दिया जाऐगा।
ऐसी हैं दोनों टीमें
भारत टीम: इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, अभिषेक शर्मा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर
पाकिस्तान टीम: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक, फखर जमान, नसीम शाह, सलमान मिर्जा, ख्वाजा नफे
भारत ने अपने पहले दो मुकाबलों में संयुक्त राज्य अमेरिका और नामीबिया को हराया है।वहीं पाकिस्तान ने नीदरलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ जीत दर्ज की है।
Location : New Delhi
Published : 15 February 2026, 5:34 PM IST
Topics : Colombo Cricket News Ind vs Pak t20 world cup 2026