‘हर बच्चा सुरक्षित है…’, 17 साल बाद वतन लौटे तारिक रहमान का संदेश, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
17 वर्षों के लंबे निर्वासन के बाद बीएनपी के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान ने बांग्लादेश लौटकर देशवासियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और मीडिया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लोकतंत्र, शांति और एकजुट बांग्लादेश के निर्माण की अपनी योजनाओं का भी जिक्र किया।