फतेहपुर में यमराज बना तेज रफ्तार ट्रक, जिम जा रहे तीन युवकों की कुचलकर दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में जिम जा रहे तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद वहां कोहराम मचा हुआ है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 16 November 2026, 1:01 PM IST
google-preferred

Fatehpur: जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र से इस वक्त की बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने तीन नौजवानों की जिंदगी छीन ली। नौवाबाग में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।

कहां पर हुआ हादसा?

यह हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र के नौवाबाग में प्रयागराज रोड पर NH-2 स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। बताया जा रहा है कि तीनों युवक रोज की तरह जिम जाने के लिए अपने घरों से निकले थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि तीनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- Gorakhpur Crime: मामूली विवाद का ऐसा हुआ अंजाम, पिता-पुत्र की हालत गंभीर, पत्नी भी घायल

Fatehpur

घटना की जानकारी देते परिजन (Img: Dynamite News)

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान स्पर्श गौतम उम्र 19 वर्ष, अनुज पाल उम्र 19 वर्ष और विश्वेश पटेल के रूप में हुई है। स्पर्श गौतम चित्रांश नगर, अनुज पाल विष्णुपुरी कॉलोनी और विश्वेश पटेल तांबेश्वर मंदिर के पास का निवासी था।

ये भी पढ़ें- महराजगंज में तहसीलदारों की ट्रांसफर, सदर-निचलौल समेत तीन तहसीलदार बाहर, तीन नए अधिकारियों की जिले में एंट्री

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

एक साथ तीन युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया। जिन घरों से तीनों युवक जिम जाने के लिए निकले थे, वहां अब मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार ट्रक की तलाश जारी है।

Location :  Fatehpur

Published :  16 November 2026, 1:01 PM IST

Advertisement