हिंदी
अखण्डनगर में दर्दनाक सड़क हादसा
Sultanpur: अखण्डनगर थाना क्षेत्र के अलाउद्दीनपुर निवासी टेंट व्यवसायी लालजी यादव की शनिवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। बजरंग चौक पर पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल लालजी यादव को स्थानीय लोगों ने सीएचसी अखण्डनगर पहुंचाया जहां चिकित्सक डॉ. शशांक शुक्ला ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर से अखण्डनगर बाजार में शोक की लहर दौड़ गई।
अखण्डनगर थानाक्षेत्र के अलाउद्दीनपुर निवासी लालजी यादव टेंट व्यवसायी थे। शनिवार शाम करीब 6:30 बजे वह घर से अखण्डनगर बाजार स्थित अपनी दुकान पर जाने के लिए बाइक से निकले थे। इसी दौरान बजरंग चौक पर पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि लालजी यादव घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल लालजी यादव को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अखण्डनगर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने पुलिस टीम को मौके पर भेजकर जांच शुरू कराई। सीसीटीवी फुटेज के जरिए टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी हैं। हादसे की खबर से अखण्डनगर बाजार में शोक की लहर दौड़ गई।
टेंट व्यवसायी लालजी यादव की अचानक हुई मौत से अखण्डनगर बाजार में शोक का माहौल है। घर से दुकान के लिए निकले लालजी यादव की सड़क हादसे में मौत ने स्थानीय लोगों को दुखी कर दिया है।
Location : Sultanpur
Published : 15 November 2026, 6:36 AM IST