कौशांबी में दबंग बेखौफ, पहले सरेराह मारपीट फिर घर में घुसकर पिता-पुत्र पर हमला

कौशांबी के करारी थाना क्षेत्र में दबंग बेखौफ हैं। उन्हें कानून का कोई भय नहीं है। दबंगों ने पुरानी रंजिश में पहले रास्ते पर घेरकर एक युवक की पिटाई की और फिर शिकायत से नाराज हमलावर शाम को उसके घर पहुंच गए और दोबारा मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे पिता फूलचंद्र भी हमले में घायल हो गए।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 14 November 2026, 11:37 PM IST
google-preferred

Kaushambi: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में शनिवार को पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। करारी थाना क्षेत्र के पिंडरा सहाबनपुर गांव में दबंगों ने पहले रास्ते में घेरकर पंकज मौर्य की पिटाई की। इसकी शिकायत करने से नाराज आरोपियों ने शाम को उसके घर पर चढ़कर दोबारा हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे पंकज के पिता फूलचंद्र को भी हमलावरों ने पीटकर घायल कर दिया। घटना में पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए।

मोअज्जमपुर गेट के पास रास्ते में घेरकर पीटा

जानकारी के अनुसार, पिंडरा सहाबनपुर गांव निवासी पंकज मौर्य को आरोपियों ने पहले मोअज्जमपुर गेट के पास रास्ते में घेर लिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि इस घटना की शिकायत करने से हमलावर नाराज हो गए और उन्होंने शाम को पंकज के घर पहुंचकर दोबारा हमला कर दिया।

बीच-बचाव करने पहुंचे पिता को भी पीटा

घर पर हुए हमले के दौरान पंकज के पिता फूलचंद्र बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। मारपीट की घटना में पिता-पुत्र दोनों को चोटें आईं। घटना के बाद इलाके में मामला चर्चा का विषय बन गया।

U-19 Asia Cup Final: एम चौहान और मोहित उल्वा ने पाकिस्तान के जबड़े से छीनी जीत; भारत बना चैम्पियन

मामले की जानकारी देते पुलिस अफसर

जिला अस्पताल में कराया गया घायलों का इलाज

मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पीड़ित पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Chhath Puja 2026 Ballia: नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, 1172 घाटों पर 3200 पुलिसकर्मी तैनात

दोनों पक्षों से मिली तहरीर, पांच लोग घायल

सर्किल अफसर मंझनपुर सौरभ संबत ने बताया कि मारपीट की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। दोनों पक्षों से कुल पांच लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है और कानूनी कार्रवाई कराई जा रही है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम करा दी गई है।

 

Location :  Kaushambi

Published :  14 November 2026, 11:31 PM IST

Advertisement