हिंदी
पुलिस ने आरोपी को दबोचा(img: Dynamite news)
Gorakhpur: उत्तर प्रदेश गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र में हॉकी-डंडे से जानलेवा हमला कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आलोक कुमार पुत्र अरविन्द कुमार निवासी मिश्रवली, हाटा बाजार, थाना गगहा, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कैंट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। मोहद्दीपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अतुल वर्मा को आरोपी की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर वांछित आलोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
गोरखपुर: एक घंटे में पुलिस ने खोज निकाली चार वर्षीय मासूम बच्ची, परिजनों को सकुशल सौंपा
मामले की पृष्ठभूमि में पांच नवंबर 2026 की घटना है। पुलिस के मुताबिक, वादी अपने कमरे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में आरोपी आलोक कुमार अपने अन्य साथियों के साथ पहुंचा और जान से मारने की नीयत से हॉकी-डंडे से उन पर हमला कर दिया। हमले में वादी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की ओर से कैंट थाने में लिखित तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 615/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) और 115(2) में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।
Saharanpur: किसी का ट्रेन में छूटा था फोन, किसी का रास्ते में; फिर ऐसे वापस मिले 335 लोगों के मोबाइल
मुकदमे में वांछित चल रहे आलोक कुमार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। घटना में उसके साथ शामिल अन्य लोगों की भूमिका को लेकर भी विवेचना के तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Location : गोरखपुर
Published : 14 November 2026, 7:57 PM IST