सीतापुर में संपत्ति के लिए खूनी खेल! बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, हत्या के मामले में 20 साल काट चुका जेल

सीतापुर के मछरेहटा थाना क्षेत्र के राठौरपुर गांव में संपत्ति के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि बड़े भाई सुनील सिंह ने छोटे भाई अभय प्रताप सिंह को गोली मार दी। घायल को सीएचसी मछरेहटा में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 14 November 2026, 7:22 PM IST
google-preferred

Sitapur: सीतापुर के मछरेहटा थाना क्षेत्र में संपत्ति के विवाद ने ऐसा खतरनाक मोड़ ले लिया कि दो सगे भाइयों के बीच चल रही अनबन खूनी संघर्ष में बदल गई। जिस संपत्ति के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था, उसी को लेकर शनिवार को दोनों आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोप है कि बड़े भाई ने अवैध असलहे से छोटे भाई पर गोली चला दी। गोली लगते ही छोटा भाई खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव में अफरा-तफरी मच गई।

बंटवारे को लेकर काफी समय से चल रहा था विवाद

पूरा मामला सीतापुर जिले के मछरेहटा थाना क्षेत्र के राठौरपुर गांव का है। यहां रहने वाले अभय प्रताप सिंह और उनके बड़े भाई सुनील सिंह के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच इस मुद्दे को लेकर पहले भी तनातनी रहती थी। शनिवार को एक बार फिर इसी विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 5 बजे दोनों भाइयों के बीच संपत्ति के बंटवारे को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। शुरुआत में दोनों के बीच बातचीत और बहस हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला बढ़ गया।

मेरी बेटी को किसने मार डाला? सीतापुर में पांच साल की अनन्या की मौत पर मां की चीखों ने झकझोरा

गोली लगते ही लहूलुहान होकर जमीन पर गिरा छोटा भाई

सुनील सिंह की ओर से चलाई गई गोली अभय प्रताप सिंह को लग गई। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। अचानक हुई फायरिंग से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल अभय को संभाला और उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी।

Sitapur News

सीतापुर में संपत्ति के लिए खूनी खेल! (IMG: Dynamite News)

सीएचसी में हुआ प्राथमिक उपचार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछरेहटा में चिकित्सकों ने घायल अभय प्रताप सिंह का प्राथमिक उपचार किया। गोली लगने के कारण उनकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज की जरूरत बताई गई। हालांकि, चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है।

सीतापुर में शादी के बाद भी नहीं टूटा प्रेम संबंध, रात में मिलने पहुंची युवती; सुबह एक ही जगह मिले दोनों के शव

करीब 20 साल जेल में रह चुका है आरोपी

इस घटना में आरोपी सुनील सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह हत्या के एक मामले में करीब 20 साल तक जेल में सजा काट चुका है। लगभग एक साल पहले ही वह जेल से छूटकर घर लौटा था। अब छोटे भाई अभय प्रताप सिंह पर गोली चलाने के आरोप के बाद सुनील सिंह एक बार फिर पुलिस के निशाने पर है। घटना के बाद से ही वह फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ पहुंचे

गोलीबारी की सूचना मिलते ही मछरेहटा थाना प्रभारी निरीक्षक इतुल चौधरी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी जुटाई। थाना प्रभारी निरीक्षक इतुल चौधरी के मुताबिक, आरोपी की तलाश की जा रही है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना के पीछे की वजह और विवाद से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Location :  Sitapur

Published :  14 November 2026, 7:22 PM IST

Advertisement