फांसी से पहले IT इंजीनियर ने लिखा सुसाइड नोट, बहन पर लगाए गंभीर आरोप; प्रॉपर्टी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में 32 वर्षीय आईटी इंजीनियर की मौत का मामला सामने आया है। शुरुआती जांच में संपत्ति विवाद को घटना की वजह बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक मौके से एक कथित सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृतक ने अपनी बड़ी बहन पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।