पल भर में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, ननद ने अपनी ही भाभी की कर दी हत्या; पढ़ें पूरा मामला

महराजगंज में संपत्ति के लालच में भाभी सुखनी देवी की संदिग्ध हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि उनकी बहन किरण देवी और बड़ी बहन विजमा देवी ने हत्या की योजना बनाई। पोस्टमार्टम में चोट के निशान पाए गए, लेकिन पुलिस ने अब तक हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 18 November 2025, 1:00 PM IST
google-preferred

Maharajganj: महराजगंज जिले में एक महिला की संपत्ति के लालच में हत्या करने का गंभीर मामला सामने आया है। मृतका की ननद और उसकी बड़ी बहन पर हत्या का आरोप लगाते हुए देवर ने थाने में तहरीर दी है, लेकिन पुलिस अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं कर रही

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, तोलेराम पुत्र बनवारीलाल, निवासी ग्राम गुजरौलिया, थाना बृजमनगंज (महराजगंज) ने बताया कि उनकी भाभी सुखनी देवी पत्नी स्वर्गीय सागर की मौत 19 अक्टूबर 2025 को अत्यधिक संदिग्ध हालात में हुईसुखनी देवी उस समय अपनी बहन किरण देवी के घर (ग्राम मैनहवा टोला बनरही, थाना कोल्हुई) में थीं।

छत्तीसगढ़ में एक करोड़ का इनामाी कुख्यात हिडमा पत्नी संग ढेर, कई नक्सलियों के शव बरामद

पहले बैनामा और वसीयत, फिर हत्या!

आरोप है कि किरण देवी (पत्नी प्रेम) ने 13 अक्टूबर 2025 को ही सुखनी देवी से उनकी जमीन के दो बैनामा और एक पक्षीय वसीयत सब-रजिस्ट्रार कार्यालय फरेंदा में करवा ली थी। इसके ठीक छह दिन बाद सुखनी देवी की लाश मिली। प्रार्थी का दावा है कि संपत्ति हड़पने के बाद किरण ने अपने घर में ही भाभी को मार डाला।

पोस्टमार्टम में चोट के निशान मिलने का दावा

सूचना मिलते ही तोलेराम थाना कोल्हुई पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया। सुखनी देवी का पोस्टमार्टम कराया गया जिसमें शरीर पर चोटों के कई निशान पाए गए। विषैले पदार्थ की आशंका के चलते विसरा सुरक्षित रखा गया है।

Raebareli: किसानों की धान बिक्री में फैली अव्यवस्था, वसूली का लगा आरोप

पुलिस पर मुकदमा दर्ज न करने का आरोप

वहीं दूसरी तरफ, पीड़ित ने थानाध्यक्ष कोल्हुई पर गंभीर आरोप लगाया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटें आने के बावजूद अब तक हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। तोलेराम ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि किरण देवी और उनकी बड़ी बहन विजमा देवी के खिलाफ तत्काल हत्या का अभियोग पंजीकृत कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

यह मामला संपत्ति के लिए रिश्तों की निर्मम बलि का जीता-जागता उदाहरण पेश कर रहा है। पुलिस की निष्क्रियता ने पीड़ित परिवार के घावों पर नमक छिड़कने का काम किया है। इस पूरे मामले को लेकर परिजनों ने पुलिस अधीक्षक महराजगंज, डीजीपी उत्तर प्रदेश और मुख्यमंत्री से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 18 November 2025, 1:00 PM IST