Know about Saaniya Chandhok: जानिये कौन है सानिया चंडोक, जो बनी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की हमसफर

भारतीय क्रिकेट दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक से शादी की है। सानिया मुंबई के कारोबारी परिवार से आती हैं और पेट केयर सेक्टर में एक युवा उद्यमी के रूप में पहचान बना रही हैं। जानिए उनकी पढ़ाई, करियर और तेंदुलकर परिवार से जुड़ाव की कहानी।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 5 March 2026, 5:03 PM IST
google-preferred

Mumbai: भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक के साथ शादी कर ली है। यह शादी पारिवारिक और करीबी लोगों की मौजूदगी में संपन्न हुई। 3 मार्च को महालक्ष्मी रेसकोर्स में मेहंदी का निजी समारोह आयोजित किया गया, जिसमें क्रिकेट जगत के कई दिग्गज शामिल हुए। ऐसे में आइए जानते हैं, कौन है सानिया चंडोक?

कौन हैं सानिया चंडोक?

सानिया चंदोक मुंबई के एक प्रतिष्ठित कारोबारी परिवार से आती हैं। उनका पालन-पोषण ऐसे माहौल में हुआ जहां उद्यमिता और उद्योग जगत की अच्छी समझ थी। हालांकि उन्होंने पारंपरिक कॉर्पोरेट करियर अपनाने के बजाय अपने शौक और रुचि के आधार पर अलग पहचान बनाने का रास्ता चुना।

ऐसे मिलेगी इंटरनेशनल क्रिकेट में एंट्री? जानें विजय हजारे में अर्जुन तेंदुलकर का हाल

तेंदुलकर परिवार से पुराना रिश्ता

सानिया और तेंदुलकर परिवार के बीच पहचान नई नहीं है। वह सारा तेंदुलकर की करीबी दोस्त मानी जाती हैं। बताया जाता है कि इसी दोस्ती के जरिए समय के साथ सानिया और अर्जुन करीब आए और बाद में यह रिश्ता शादी तक पहुंच गया।

शिक्षा और विदेश में पढ़ाई

सानिया चंडोक की शुरुआती पढ़ाई मुंबई के प्रतिष्ठित स्कूलों में हुई। उन्होंने BD Somani International School और The Cathedral and John Connon School से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए विदेश का रुख किया और बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की।

शादी की तस्वीर (Img- Internet)

जानवरों के प्रति खास लगाव

बिजनेस की पढ़ाई के साथ-साथ सानिया को जानवरों से खास लगाव रहा है। इसी रुचि को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने पशु देखभाल से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने Worldwide Veterinary Service के एक ट्रेनिंग प्रोग्राम के माध्यम से वेटेनरी केयर से जुड़ी ट्रेनिंग भी ली।

अर्जुन तेंदुलकर और वैभव के बीच हुई टक्कर, जानिए कौन रहा किस पर भारी?

पेट केयर बिजनेस से जुड़ी हैं सानिया

सानिया चंडोक मुंबई में पालतू जानवरों की देखभाल से जुड़े बिजनेस में सक्रिय हैं। वह Mr. Paws Pet Spa and Store नाम के लक्जरी पेट ग्रूमिंग और केयर ब्रांड से जुड़ी हुई हैं। इस ब्रांड के माध्यम से पालतू जानवरों के लिए ग्रूमिंग, स्किन केयर और वेलनेस जैसी सेवाएं दी जाती हैं। तेजी से बढ़ते शहरी जीवन में पेट केयर सेक्टर एक उभरता हुआ बिजनेस माना जा रहा है और सानिया इसी क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं।

Location : 
  • Mumbai

Published : 
  • 5 March 2026, 5:03 PM IST

Advertisement
Advertisement