हिंदी
करण कुंद्रा और तेजस्वी की सीक्रेट वेडिंग (Img: AI Generated)
Karan-Tejasswi Marriage: टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ी करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लगभग 5 साल से साथ रह रहे इस जोड़े के बारे में सोशल मीडिया पर चल रही खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया है। जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि करण और तेजस्वी ने एक गुप्त समारोह में शादी कर ली है, जिसमें उनके परिवार वाले भी शामिल हुए थे। हालांकि, अभी तक इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
दरअसल, एक्टर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की पहली मुलाकात सलमान खान के रियलिटी शो 'Big Boss 15' में हुई थी। जहां दोस्ती से शुरू हुआ उनका रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। शो के दौरान, उनकी नोक-झोंक, रोमांटिक पल और एक-दूसरे के लिए उनकी परवाह ने दर्शकों का खूब एंटरटेन किया।
'बिग बॉस' का सफर खत्म होने के बाद भी उनका रिश्ता कायम रहा। शो से बाहर आने के बाद, करण और तेजस्वी ने अपने रिश्ते को खुल कर एक्सेप्ट किया और जल्द ही टेलीविजन के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक बन गए।
ये भी पढ़ें- कार पर चली थीं गोलियां, अब सेट पर लौटे टाइगर श्रॉफ, जान्हवी कपूर ने शेयर किया खास अपडेट
बता दें कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि करण और तेजस्वी ने एक निजी समारोह में शादी कर ली है, जिसमें उनके करीबी परिवार के सदस्य शामिल थे। इस पोस्ट में जोड़े को उनकी शादी के लिए बधाई भी दी गई है।
इसके बाद, फैंस कयास लगाने लगे हैं कि क्या इस जोड़े ने सच में शादी करके अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर पहुंचा दिया है? हालांकि, इस वायरल पोस्ट के अलावा, इस दावे के समर्थन में कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है। इसके अलावा, न तो करण और न ही तेजस्वी ने ऐसी किसी शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान दिया है।
करण और तेजस्वी लगभग पांच साल से एक-दूसरे के साथ हैं। उन्हें अक्सर एक साथ समय बिताते, छुट्टियों पर जाते और अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होते देखा जाता है। सोशल मीडिया पर फैंस ने प्यार से इस जोड़े को 'तेजरां' (TejRan) नाम दिया है। उनकी केमिस्ट्री सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सीमित नहीं है। कई मौकों पर करण को तेजस्वी का समर्थन करते देखा गया है, वहीं तेजस्वी भी उनके प्रति अपना प्यार जाहिर करने से कभी पीछे नहीं हटतीं। यही वजह है कि फैंस लंबे समय से उनकी शादी की खुशखबरी सुनने का इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Sharad Kapoor: कुत्तों से बिछड़ने का दर्द; कभी शाहरुख खान के बने थे विलेन अब वॉकर के सहारे दिखे बेसहारा
उनके रिश्ते में हमेशा सब कुछ ठीक नहीं रहा है। पिछले साल, करण को तेजस्वी के जन्मदिन पर उनके साथ नहीं देखा गया था, जिससे सोशल मीडिया पर उनके ब्रेकअप की अफवाहें उड़ने लगीं।
हालांकि, करण ने इन खबरों पर बात करते हुए साफ किया कि लोग अक्सर पूरी सच्चाई जाने बिना ही कहानियां बना लेते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी रिश्ते में मतभेद होना एक आम बात है, हर छोटी-मोटी बात का मतलब ब्रेकअप नहीं होता। फिलहाल, यह कपल 'लाफ्टर शेफ्स' (Laughter Chefs) शो में एक साथ नजर आ रहा है।सहसवोग
Location : Mumbai
Published : 16 November 2026, 12:11 PM IST
No related posts found.