Palwal Truck Robbery: चालक को अगवा कर रहे थे बदमाश, पुलिसकर्मी ने रोका तो थार से कुचलकर हुए फरार

हरियाणा के पलवल में एक सनसनीखेज वारदात के चलते बदमाशों ने SPO को थार से टक्कर मार दी। बदमाश ट्रक लूटने के फिराक में थे, लेकिन वह नाकाम हुए। हालांकि वह पुलिस के जाल से बच गए।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 16 November 2026, 12:00 PM IST
google-preferred

Palwal: हरियाणा के पलवल जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कुछ बदमाश ट्रक लूटने के फिराक में पुलिस के ऊपर गाड़ी चला दी। बता दें कि हथीन रोड पर बदमाशों ने ट्रक चालक को अगवा करने और ट्रक को लूटने की कोशिश की। जब स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) दयाराम ने बदमाशों की वारदात को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने SPO को ही थार से टक्कर मार दी।

इस हादसे में SPO दयाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए फरीदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस वारदात के बाद बदमाश को मौके से फरार हो गए। जब यह हादसा घटा तब पूरे इलाके में हड़कंप मचा गया। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तालाश में जुटी हुई है।

बदमाशों ने बीच रास्ते में घेरा ट्रक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक का नाम साबिर है जो पलवल जिले के रणसीका गांव का रहने वाला है। कल यानी रविवार शाम को वह उत्तराखंड के रुद्रपुर से राजस्थान केक जयपुर के लिए रवाना हुआ था। चालक ट्रक में पेपर सीट का माल लेकर जा रहा था, तभी बीच रास्ते पलवल-हथीन रोड पर रतिपुर गांव के पास बदमाशों ने हमला बोल दिया। इस दौरान थार में चार बदमाश सवार थे और उन्होंने ट्रक को रोकने का प्रयास किया।

Sonipat Road Accident: कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे का खौफनाक मंजर, तीन की मौके पर मौत

जैसे ही ट्रक चालक साबिर को शक हुआ कि कुछ गड़बड़ होने वाली है, वह तुरंत बदमाश को पीछे छोड़ भागने लगा। इस दौरान बदमाशों ने ट्रक की पीछा किया। जब साबिर ने देखा कि थार में सवार बदमाश उसका पीछा कर रही है तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बावजूद बदमाशों ने पीछा करना जारी रखा।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस (Img- Pinterest)

चालक से की हाथापाई

पीछा करने के बाद बदमाशों ने ट्रक को हथीन के समीप रुकवा दिया। जिसके बाद बदमाशों ने चालक के साथ हाथापाई करना शुरू कर दिया। इस वारदात को अंजाम देने के लिए दो बदमाश ट्रक के अंदर घुसे और बाकि दो ने चालक को अपनी थार में बैठा लिया। उसके बाद वह पलवल की तरफ जाने लगे।

वहीं पुलिस को जैसे ही घटना की सूचना मिली वही बदमाश का पीछा करने लगी। इसके लिए वह सबसे पहले मौके पर पहुंची और फिर वहां से बदमाश को पकड़ने के लिए उन्हें खोजने लगी।

तलाश के दौरान जैसे ही पुलिस को बदमाश की थार दिखी, तो पुलिस वाहन में मौजूद SPO दयाराम कार से उतरे और थार को रोकने का प्रयास किया। पर बदमाश ने थार रोकने की जगह SPO पर ही गाड़ी चला दी। जिसके बाद बदमाश ने चालक साबिर को वहीं छोड़कर भाग गए।

पलवल सड़क हादसे में मैनपुरी के छह लोगों की मौत, अखिलेश यादव ने जताया गहरा शोक

SPO दयाराम की हालत गंभीर

इस हादसे में SPO दयाराम को गंभीर चोटें आई और उनकी हालत भी गंभीर थी। जिससे देखते हुए पुलिस सबसे पहले SPO को तत्काल पलवल के नागारिक अस्पताल पहुंचाया। जिसके बाद डॉक्टर ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए SPO को फरीदाबाद के निजी अस्पताल में रेफर किया।

वहीं पुलिस ने लूटे हुए ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया और बदमाशों की तलाश में जुट गई। फिलहाल पुलिस अपनी कार्रवाई में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चारों आरोपियों की पहचान हो सके।

Location :  Palwal

Published :  16 November 2026, 12:00 PM IST

Related News

Advertisement