हिंदी
शरद कपूर का वीडियो वायरल (Img- Instagram)
Mumbai: ऐसा कहां जाता है कि बॉलीवुड में पहचान बनाना और लोगों के दिलों में राज हर किसी के बस की बात नहीं होती, पर भारतीय सिनेमा में एक ऐसा अभिनेता भी है जिसने अपने दम पर बॉलीवुड में कदम रखा और लोगों के बीच अपनी छाप छोड़ी। जी हां, हम बात कर रहे हैं अभिनेता शरद कपूर की। जो दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और निगेटिव किरदारों के लिए जाने जाते थे। वह एक बार चर्चा का विषय बन गए है और इस बार उनकी कोई मूवी या बयान नहीं, बल्कि उनकी हेल्थ अपडेट है।
सोशल मीडिया पर शरद कपूर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह वॉकर के सहारे अकेले चलते हुए नजर आ रहे है। वीडियो में एक्टर अपने चार पालतू कुत्तों को अस्थायी रूप से एनिमल वेलफेयर सेंटर भेजते वक्त भावुक नजर आए। जैसे ही फैंस के बीच यह वीडियो आई, तो फैंस उनकी निजी जिंदगी को लेकर सवाल करने लगे। वह एक बार फिर अपने करियर और संघर्षो को लेकर चर्चा में है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक्टर शरद कपूर का यह वीडियो करीबी दोस्त ने शेयर किया है। वह बेजुबान पब्लिक वेलफेयर ट्रस्ट की संस्थापक है और इनका नाम हेमा चौधरी है। वीडियो में एक्टर अपने चार पालतू कुत्तों को मुंबई के YODA एनिमल वेलफेयर सेंटर भेजते हुए स्पॉट हुए। इस दौरान वह वॉकर के बिना ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। जब वह अपने पालतू कुत्तों को वेलफेयर सेंटर छोड़ते हैं तो वह भावुक हो जाते हैं।
View this post on InstagramA post shared by Bezubaan Public Welfare Trust (@official_bezubaantrust)
एक्टर की करीबी दोस्त हेमा चौधरी के मुताबिक, शरद कपूर ने यह फैसला अपनी शारीरिक परेशानियों और परिवार में हो रहे मुश्किल हालात को देखते हुए लिया। इन्हीं दो कारणों के कारण वह अपने चार पालतू कुत्तों की देखरेख नहीं कर पा रहे थे। एक्टर के घर में उनकी पत्नी और छोटा बच्चा रहता है।
वहीं हेमा चौधरी ने एक्टर के इस फैसले को लेकर उनके फैंस से विनीत की है कि वह उन्हें ट्रोल ना करें। वहीं इस पर शरद कपूर का भी बयान आया है, जिसमें वह कहते हैं कि उन्होंने यह फैसला अपनी मर्जी से लिया है और अगर आगे हालात सुधर जाते हैं तो वह उन्हें वापस भी ला जाएंगे।
शरद कपूर को सबसे ज्यादा पहचान 2000 की फ़िल्म 'जोश' से मिली। इसमें उन्होंने प्रकाश शर्मा का किरदार निभाया था, जो मैक्स (शाहरुख़ ख़ान) का विरोधी था। दर्शकों ने उनके इस नेगेटिव रोल को काफ़ी पसंद किया और उन्हें 'बेस्ट एक्टर इन अ नेगेटिव रोल' के लिए फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड का नॉमिनेशन भी मिला। इससे पहले, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'स्वाभिमान' से की थी और 1994 में फ़िल्म 'मेरा प्यारा भारत' के ज़रिए बड़े पर्दे पर कदम रखा था।
Location : Mumbai
Published : 14 November 2026, 12:02 PM IST