हिंदी
अनिरुद्ध-काव्या ने रचाई शादी(img: Social media)
New Delhi: मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) और काव्या मारन (Kavya Maran) की शादी इन दिनों चर्चा में है। 11 नवंबर को ग्रीस में दोनों ने बेहद निजी समारोह में शादी रचाई। शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों के मन में एक सवाल उठने लगा कि आखिर इस शादी में न तो कोई पंडित नजर आया, न मंत्रोच्चार हुआ और न ही सात फेरे दिखाई दिए। अब इस सस्पेंस से पर्दा उठ गया है। दोनों ने पारंपरिक वैदिक रीति-रिवाजों के बजाय 'सेल्फ रिस्पेक्ट मैरिज' यानी आत्मसम्मान विवाह को चुना।
अनिरुद्ध और काव्या की शादी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच डीएमके (DMK) के आईटी विंग सेक्रेटरी डॉ. टीआरबी राजा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी। एक यूजर ने उनकी पोस्ट पर सवाल किया था कि क्या दोनों ने नॉन-वेदिक यानी सेल्फ रिस्पेक्ट मैरिज की है? इस पर टीआरबी राजा ने हामी भरते हुए शादी की रस्मों के बारे में बताया।
उन्होंने बताया कि काव्या और अनिरुद्ध ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। इस दौरान सुपरस्टार रजनीकांत ने काव्या को एक चेन सौंपी, जबकि अनिरुद्ध को दूसरी चेन दी। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को चेन पहनाई। परिवार के सदस्यों ने दोनों के इस मिलन को आशीर्वाद दिया।
अनिरुद्ध-काव्या ने रचाई शादी(img: social media)
सेल्फ रिस्पेक्ट मैरिज को हिंदी में आत्मसम्मान विवाह भी कहा जाता है। यह शादी का ऐसा तरीका है, जिसमें पारंपरिक धार्मिक रस्मों, पंडित-पुजारी और वैदिक मंत्रोच्चार को अनिवार्य नहीं माना जाता। इसमें दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प व्यक्त करते हैं।
इस विवाह में आपसी सहमति, सम्मान और समानता को विशेष महत्व दिया जाता है। दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को वरमाला पहना सकते हैं, अंगूठी या चेन का आदान-प्रदान कर सकते हैं। इसमें सात फेरे या धार्मिक मंत्रोच्चार जरूरी नहीं होते।
अनिरुद्ध-काव्या ने रचाई शादी(img: social media)
सेल्फ रिस्पेक्ट मैरिज की शुरुआत तमिलनाडु में समाज सुधारक ईवी रामासामी 'पेरियार' ने की थी। इसका उद्देश्य विवाह व्यवस्था में जातिगत भेदभाव, धार्मिक रूढ़ियों और पुरानी सामाजिक परंपराओं को चुनौती देना था। पेरियार के आत्मसम्मान आंदोलन ने विवाह में स्त्री-पुरुष की समानता, व्यक्तिगत स्वतंत्रता और आपसी सहमति को प्राथमिकता दी। इस विचारधारा के तहत विवाह को धार्मिक कर्मकांडों के बजाय दो व्यक्तियों के आपसी संकल्प और सम्मान से जोड़कर देखा गया।
Rahul Gandhi Phone Taping Row: राहुल गांधी के फोन टैपिंग विवाद का क्या है सच? मचा सियासी तूफान
सेल्फ रिस्पेक्ट मैरिज को तमिलनाडु में 1967 में कानूनी मान्यता मिली। इसके लिए हिंदू विवाह अधिनियम में धारा 7-A जोड़ी गई। इसके तहत आत्मसम्मान और सुधारवादी तरीके से किए गए विवाह को कानूनी मान्यता देने का प्रावधान किया गया।
इस तरह अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी सिर्फ एक निजी समारोह ही नहीं, बल्कि विवाह की एक अलग सामाजिक परंपरा को लेकर भी चर्चा में आ गई है। दोनों ने अपनी शादी में आपसी प्रतिबद्धता और परिवार के आशीर्वाद को प्राथमिकता दी।
Location : New Delhi
Published : 13 November 2026, 6:39 PM IST
No related posts found.