हिंदी
सीएम योगी आदित्यनाथ और AIMIM के चीफ असुदद्दीन ओवेसी (Img : pinterest)
मेरठ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) के लिए सियासी बिसात बिछने लगी है। उत्तर प्रदेश के चुनाव और हर रोज नये राजनीतिक समीकरण भी बनते नजर आ रहे हैं। चुनाव में अभी समय बाकी है लेकिन जनता को लुभाने की कवायद तेज हो चली है। कल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में होने वाली एक चुनावी रैली में नया रंग देखने को मिल सकता है। मेरठ में होने वाली जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और AIMIM के चीफ असुदद्दीन ओवेसी (Asaduddin Owaisi) की सियासी और जुबानी टक्कर देखने को मिल सकती है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जातीय और धार्मिक समीकरण हमेशा अहम रहे हैं। पश्चिमी यूपी के कई क्षेत्रों में भाजपा का सियासी प्रभुत्व माना जाता है। यहां से मौजूदा सरकार में कई विधायक और मंत्री भी है। लेकिन दूसरी तरफ यहां मुस्लिम, जाट, गुर्जर और दलित मतदाताओं की बड़ी आबादी चुनावी नतीजों पर असर डालती है। ऐसे में मेरठ में योगी और असदुद्दीन ओवैसी की रैलियों से सियासी समीकरण में बदलाव हो सकते हैं। इससे यहां राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। दोनों नेताओं की जनसभाओं को 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
त्योहारों में गांजा बेचकर कमाने निकले थे मोटा मुनाफा, मेरठ के हिस्ट्रीशीटर समेत चार तस्कर गिरफ्तार
पिछले विधानसभा चुनाव में किसान आंदोलन के चलते पश्चिमी यूपी में बीजेपी के खिलाफ नाराजगी की चर्चा थी। चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था और हिंदुत्व जैसे मुद्दे भी प्रमुखता से उठे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 80 बनाम 20 वाले बयान की भी काफी चर्चा हुई थी। अब 2027 के चुनाव से पहले एक बार फिर पश्चिमी यूपी में राजनीतिक दल अपने-अपने समीकरण मजबूत करने में जुट गए हैं।
पश्चिमी यूपी की राजनीति हमेशा से जातीय और धार्मिक समीकरणों के इर्द-गिर्द घूमती रही है यहां पर मुस्लिम और जाट-गुर्जर-दलित मतदाताओं की बड़ी आबादी चुनावी हार-जीत तय करती है। वहीं, दूसरी ओर मेरठ में कुलवंत सिंह स्टेडियम में मेगा पूर्व सैनिक रैली आयोजित की जाएगी। जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। इस रैली में मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर और बिजनौर से करीब 3 हजार पूर्व सैनिक, वीर नारियां और उनके परिवार शामिल होंगे।
सीएम योगी आदित्यनाथ पूर्व सैनिकों और वीर नारियों से संवाद करेंगे। साथ ही उन्हें सम्मानित भी करेंगे। इस दौरान पूर्व सैनिकों की पेंशन, बैंकिंग, दस्तावेजों और दूसरी कल्याणकारी समस्याओं पर बातचीत होगी। रैली का मकसद पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान करने के साथ राष्ट्र सेवा में उनके योगदान, शौर्य और बलिदान को सम्मान देना भी है। वहीं, ओवैसी की जनसभा में मुस्लिम समुदाय से जुड़े मुद्दे और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां प्रमुख रह सकती हैं।
हमारे गठबंधन की कामयाबी पूरे उत्तर प्रदेश की जनता की कामयाबी होगी।
आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर Lucknow में आज़ाद समाज पार्टी के अध्यक्ष जनाब @BhimArmyChief साहब के साथ मेरी Press Conference...
#Owaisi_AzadTieUp4UP
https://t.co/zmYSWhpkAs
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) November 12, 2026
असदुद्दीन ओवैसी भी 14 नवंबर को मेरठ के नौचंदी मैदान में बड़ी जनसभा करने जा रहे हैं। यह रैली 2027 के विधानसभा चुनाव के लिहाज से बड़ी मानी जा रही है। ओवैसी मुस्लिमों को जोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मेरठ में यह रैली ऐसे समय हो रही है। जब चंद्रशेखर आजाद के साथ उनका गठबंधन हो गया है। पश्चिमी यूपी में बिजनौर, सहारनपुर, शामली और रामपुर के बाद असदुद्दीन ओवैसी अब मेरठ में रैली करने जा रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी भले ही कोई सीट नहीं जीत सकी। कई सीटों पर उसके उम्मीदवारों को 10 से 20 हजार तक वोट मिले थे।
Location : Meerut
Published : 13 November 2026, 6:06 PM IST