चंद्रशेखर आजाद की एक्स-गर्लफ्रेंड 6 साल बाद स्विट्ज़रलैंड से लौटी वापस, कहा- मुझे कुछ हुआ तो सांसद जी होंगे जिम्मेदार
डॉ. रोहिणी घावरी करीब 6 साल बाद स्विट्जरलैंड से भारत लौटी हैं। वह नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की पूर्व प्रेमिका होने का दावा करती रही हैं और पहले उन पर गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। भारत लौटते ही रोहिणी ने एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए चंद्रशेखर पर निशाना साधा और कहा कि वह देशभर में जाकर अपनी लड़ाई जारी रखेंगी।