हिंदी
पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत की
Mainpuri: जनपद से सोमवार को एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पीड़ित पक्ष ने ग्राम सभा और पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है। पीड़ित पक्ष ने ग्राम प्रधान और उसके साथियों पर दबंगई के बल पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है।
मामला मैनपुरी जिले के एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम पुडरी का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार गांव के निवासी पुरषोत्तम ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान वीरकुमार यादव अपने कुछ दबंग साथियों के साथ मिलकर उनकी पट्टे की जमीन और ग्राम सभा की जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे हैं।
थाना एलाऊ जनपद का मामला
पीड़ित के अनुसार गाटा संख्या 748 और 769 उनकी पट्टे की जमीन है, जिस पर कुछ लोग अवैध रूप से निर्माण कार्य कर रहे हैं। आरोप है कि दबंगों ने जमीन पर कब्जा करने की नीयत से निर्माण शुरू कर दिया है और विरोध करने पर धमकियां भी दी जा रही हैं।
पीड़ित पुरषोत्तम का कहना है कि इस मामले की शिकायत पहले भी संबंधित अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते दबंगों के हौसले बुलंद हैं और वे लगातार जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।
पीड़ित ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही उनकी जमीन को कब्जे से मुक्त कराकर न्याय दिलाया जाए।
मैनपुरी में जमीन घोटाला! 19.60 लाख की ठगी का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार
फिलहाल शिकायत मिलने के बाद प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच की बात कही जा रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस प्रकरण में क्या कदम उठाता है और पीड़ित को कब तक न्याय मिल पाता है।
Location : Mainpuri
Published : 10 March 2026, 2:30 AM IST
Topics : allegations mainpuri uttar pradesh village head