10 साल का रिश्ता, 60 लाख की ठगी और शादी का झांसा? मेरठ की युवती के गंभीर आरोप; प्रेमी पर दर्ज कराई FIR
मेरठ के सरधना क्षेत्र में एक युवती ने अपने पूर्व प्रेमी और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि उसे शादी का झांसा देकर वर्षों तक शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से शोषित किया गया, साथ ही धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया गया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।