हिंदी
कंपनी के मालिक ने दी सफाई
Mainpuri: जनपद मैनपुरी में दूषित पानी की सप्लाई के आरोपों से घिरी कंपनी के मालिक ने आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने प्रेस वार्ता कर अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें निराधार और भ्रामक बताया है।
प्रेस वार्ता के दौरान कंपनी के मालिक ने कहा कि उनकी इंडस्ट्री सरकार द्वारा निर्धारित सभी गुणवत्ता मानकों का पालन करती है। उन्होंने मीडिया के समक्ष प्लांट से जुड़े वैध लाइसेंस, अनुमति पत्र और हालिया लैब रिपोर्ट भी प्रस्तुत कीं। उनका दावा है कि प्लांट से सप्लाई किया जाने वाला पानी पूरी तरह सुरक्षित और शुद्ध है।

उन्होंने यह भी आशंका जताई कि कुछ लोग जानबूझकर गलत सूचनाएं फैलाकर उनके ब्रांड की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। कंपनी मालिक ने कहा कि हमारी इंडस्ट्री कई प्रतिष्ठित ब्रांड्स को पानी सप्लाई करती है। कुछ आधारहीन खबरों के चलते हमारे उत्पाद को दूषित बताया जा रहा है, जो पूरी तरह गलत है।
दिल्ली में AI Summit…तकनीक का जश्न, रेहड़ी वालों की रोज़ी पर ताला! जानें पूरी खबर
हमारे पास सभी आवश्यक मानक और अनुमतियां मौजूद हैं और गुणवत्ता में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है।”
उधर, संबंधित विभाग की ओर से भी समय-समय पर पानी के सैंपल की जांच किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर मामले की निगरानी जारी है।
Mainpuri Breaking News: समाज सुधारक न्याय संगठन ने सौंपा मांग पत्र, महंगाई और किसान मुद्दों पर जोर
फिलहाल, उद्योगपति के इस बयान के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। अब जांच रिपोर्ट और प्रशासनिक कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।
Location : Mainpuri
Published : 16 February 2026, 7:52 PM IST