मैनपुरी में मेडिकल स्टोर पर दबंगई, मांगी रंगदारी, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार

शहर कोतवाली क्षेत्र के बिछआ रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर पर रंगदारी मांगने और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 7 November 2026, 11:19 PM IST
google-preferred

Mainpuri: शहर कोतवाली क्षेत्र के बिछआ रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर पर रंगदारी मांगने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता दिव्या चौहान ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

दबंगों की खुलेआम दबंगई

घटना 7 नवंबर 2026 की शाम करीब 4:56 बजे की है। पीड़िता दिव्या चौहान का आरोप है कि राहुल चौहान उर्फ मोती पुत्र गोपाल चौहान निवासी ग्राम पड़रिया अपने करीब पांच अज्ञात साथियों के साथ उनके मेडिकल स्टोर पर पहुंचा। आरोप है कि सभी ने हंगामा करते हुए 500 रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये देने से मना करने पर आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता और अश्लील गाली-गलौज की।

पीड़िता ने लगाया ये आरोप

पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उनका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर उन्होंने वहां मौजूद अन्य लोगों के बीच पहुंचकर अपनी जान बचाई।

शिकायत में यह भी बताया गया है कि जाते समय आरोपियों ने भविष्य में मेडिकल स्टोर संचालित करने या वहां दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है और जेल जा चुका है।

मैनपुरी में सरेराह दबंगई, मामूली कहासुनी पर युवक को बेरहमी से पीटा

पीड़िता ने की ये मांग

पीड़िता के मुताबिक, मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना से संबंधित महत्वपूर्ण फुटेज मौजूद हैं। उन्होंने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित कर जांच में शामिल करने, आरोपियों के खिलाफ रंगदारी, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी समेत संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

रोते रहे मासूम बच्चे और गिड़गिड़ाता रहा पति, फिर भी नहीं पसीजा मां का दिल: मैनपुरी में ससुर के इश्क में अंधी हुई बहू

पीड़िता ने अपने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की भी गुहार लगाई है।

Location :  Mainpuri

Published :  7 November 2026, 11:15 PM IST

Advertisement