गाजीपुर में नेता से रंगदारी और धमकी का मामला, एक आरोपी गिरफ्तार
गाजीपुर में नेता से पांच लाख रंगदारी मांगने, टिकट छोड़ने का दबाव और जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और जांच जारी है। अन्य आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल हो रही है।