हिंदी
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र (Img: Pinterest)
Mirzapur: शहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तरकापुर स्थित श्रद्धा नर्सिंग होम में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। अस्पताल संचालक डॉ. श्रद्धा मौर्य ने आरोप लगाया है कि रंगदारी न देने पर दबंगों ने नर्सिंग होम में जमकर तोड़फोड़ की।
आरोप है कि विरोध करने पर स्टाफ राकेश वर्मा, डॉ. श्रद्धा मौर्य के पति समेत अन्य स्टाफ के साथ मारपीट भी की गई। पीड़ित डॉक्टर ने आरोपी रमजान और नवाब पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है।
मामले की शिकायत मिलने के बाद शहर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपराध संख्या 0-111/2026 दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 115(2), 352, 351(3), 308(5), 324(5), 324(4) और 109 के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। शहर कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
Accident in UP: यमराज बनकर खड़े ट्रक ने छीन ली दो जिंदगियां, मिर्जापुर के हादसे ने उड़ाये सबके होश
Location : Mirzapur
Published : 28 June 2026, 5:13 PM IST