‘पानी सिर्फ नल तक पहुंचाना काफी नहीं, इसे बचाना भी होगा’, मिर्जापुर में बच्चों ने दिया बड़ा संदेश, गांवों में जल सुरक्षा पर जोर
मिर्जापुर में आयोजित ‘जल अर्पण’ कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रस्तुति के जरिए पानी के भविष्य को लेकर ऐसा संदेश दिया, जिसने सभी का ध्यान खींचा। जल वंदना के बाद जलापूर्ति योजना समुदाय को सौंपी गई और ‘जल बिना भविष्य’ नाटक ने पानी बचाने की जरूरत समझाई।