हिंदी
ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज
हाथरस: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने शनिवार को ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था और निर्वाचन संबंधी प्रबंधों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सशस्त्र सुरक्षा बलों की तैनाती, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता तथा सुरक्षा से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। निरीक्षण में सभी सीसीटीवी कैमरे सुचारु रूप से संचालित पाए गए।
निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत अनुपालन
जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के बाद उन्होंने भ्रमण पंजिका में अपने हस्ताक्षर भी अंकित किए।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सहित निर्वाचन विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Location : हाथरस
Published : 31 October 2026, 5:17 PM IST
Topics : DM Inspection EVM Warehouse mirzapur news