महराजगंज जेल में अचानक पहुंच गए DM-SP, बैरकों की गहन तलाशी से मचा हड़कंप; फिर दिए ये सख्त निर्देश
महराजगंज जिला कारागार में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने अचानक जेल का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने बैरकों की गहन जांच के साथ बंदियों की निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेख, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद जेल प्रशासन को सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए गए।