यूपी की बड़ी खबर: मुख्य सचिव को अतिरिक्त जिम्मेदारी, 15 सीनियर IAS अफसरों का ट्रांसफर; देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच आईएएस अधिकारियों का तबादला किया और 10 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल समेत 15 आईएएस अफसरों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है। 

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 31 October 2026, 5:16 PM IST
google-preferred
Lucknow News: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल समेत 15 आईएएस अफसरों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है। मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल को नागरिक उड्डयन विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। IAS अनुराग श्रीवास्तव को कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया गया है। आलोक कुमार-2 को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अनुराग श्रीवास्तव बने कृषि उत्पादन आयुक्त

नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव को कृषि उत्पादन आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है। उनके पास नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल विभाग के साथ ग्रामीण पेयजल मिशन और राज्य स्वच्छ गंगा मिशन की जिम्मेदारियां भी रहेगी।

आलोक कुमार-2 को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, अपर मुख्य सचिव एनआरआई और अध्यक्ष पिकप का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

आलोक कुमार-3 को वित्त विभाग की जिम्मेदारी

प्रमुख सचिव नियोजन रहे आलोक कुमार-3 को प्रमुख सचिव वित्त बनाया गया है। उन्हें संस्थागत वित्त और बाह्य सहायतित परियोजना विभाग का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

कृषि विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. एमकेएस सुंदरम को प्रमुख सचिव समन्वय बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें यूपीडास्प के परियोजना निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

वहीं, नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के प्रमुख सचिव एम. देवराज को राज्य सतर्कता आयोग एवं प्रशासनाधिकरण-1 के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

अजय चौहान को यूपीसीडा की जिम्मेदारी

लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव अजय चौहान को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

वहीं, IAS पंधारी यादव को प्रमुख सचिव बाह्य सहायतित परियोजना के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वह विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे।

जल निगम और पीसीडीएफ के प्रबंध निदेशक बदले

उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) के प्रबंध निदेशक योगेश कुमार का तबादला पीसीडीएफ के प्रबंध निदेशक पद पर किया गया है।

इसके अलावा IAS अमित कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

कृष्ण कुमार बने झांसी के मंडलायुक्त

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के सचिव कृष्ण कुमार को झांसी मंडल का मंडलायुक्त बनाया गया है। उनके स्थान पर चन्द्रशेखर को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकारी के प्रशासक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

प्रशासनिक सुधार विभाग के सचिव भूपेंद्र एस. चौधरी को उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग का सचिव बनाया गया है।

वहीं, प्रतीक्षारत चल रहे देवेंद्र सिंह कुशवाहा को प्रशासनिक सुधार विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

समाज कल्याण विभाग के विशेष सचिव प्रवीन मिश्रा को उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध निदेशक और निदेशक, जनजाति विकास का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Location :  Lucknow

Published :  31 October 2026, 5:10 PM IST

Related News

Advertisement