यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नौ डीएफओ समेत 14 आईएफएस अधिकारियों के तबादले, कई को अतिरिक्त जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश सरकार ने वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 आईएफएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। नौ डीएफओ की नई तैनाती की गई है, जबकि कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, सहारनपुर और जौनपुर समेत कई जिलों में बदलाव हुए हैं।