हिंदी
देवरिया के होनहारों ने लहराया परचम
Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के लिए इस बार संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा का परिणाम बेहद गौरवपूर्ण रहा। जिले के तीन होनहार युवाओं ने प्रतिष्ठित परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन किया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, भलुअनी विकास खंड के ग्राम एकडंगा की रहने वाली समीक्षा मिश्रा ने ऑल इंडिया रैंक 56 प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वहीं भेड़ापाकड़ गांव के डॉ. रवि श्रीवास्तव ने 371वीं रैंक हासिल की है। इसके अलावा तरकुलवा नगर पंचायत वार्ड नंबर 14 के निवासी अनिल मिश्रा ने 445वीं रैंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया है।
बता दें कि ग्राम एकडंगा की समीक्षा मिश्रा की सफलता से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। समीक्षा ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर UPSC जैसी कठिन परीक्षा में 56वीं रैंक हासिल की। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और गांव के लोगों में गर्व की भावना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समीक्षा की मेहनत और लगन आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
UPSC 2025: पक्षाल सेक्रेटरी को मिली 8 वीं रैंक, छोटे कस्बे के युवा ने हासिल किया ऊंचा मुकाम
भेड़ापाकड़ गांव के रहने वाले डॉ. रवि श्रीवास्तव ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 371 हासिल की है। उनके पिता सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाले रवि ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह मुकाम हासिल किया। उनकी सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
तरकुलवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 निवासी अनिल मिश्रा की सफलता भी बेहद प्रेरणादायक है। अनिल के पिता सुरेंद्र मिश्रा एक सामान्य किसान हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद अनिल ने कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ UPSC परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 445 हासिल की। अनिल ने वर्ष 2017 में सरस्वती विद्या मंदिर, देवरिया से हाईस्कूल और 2019 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2022 में रमेश चंद्र राव नवतप्पी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामपुर गढ़ (देवरिया) से स्नातक की पढ़ाई पूरी की।
कितना चुनौतीपूर्ण है UPSC परीक्षा पास करना, जानिये क्या-क्या तैयारियां करनी पड़ती हैं…
स्नातक में उनके विषय राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र और इतिहास रहे। महज 23 वर्ष की आयु में दूसरे प्रयास में उन्होंने यह बड़ी सफलता हासिल कर यह साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
Location : Deoria
Published : 7 March 2026, 9:20 AM IST