Shah Rukh Khan Birthday: टीवी से बॉलीवुड तक, आखिर किन किरदारों ने शाहरुख को बना दिया हिंदी सिनेमा का बादशाह?
शाहरुख खान 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। जानिए टीवी से बॉलीवुड तक का उनका सफर, ‘बाजीगर’ से रोमांटिक फिल्मों और एक्शन अवतार तक की कहानी, कारोबार, संपत्ति और राष्ट्रीय पुरस्कार से जुड़ी खास बातें।
शाहरुख खान ने बॉलीवुड में अपनी पहचान किसी फिल्मी विरासत के सहारे नहीं, बल्कि मेहनत और अलग अंदाज से बनाई। दिल्ली से मुंबई पहुंचे शाहरुख ने फिल्मों में आने से पहले टेलीविजन धारावाहिकों में काम किया। ‘फौजी’ और ‘सर्कस’ जैसे शो से उन्हें पहचान मिली। इसके बाद 1992 में फिल्म ‘दीवाना’ से उन्होंने बड़े पर्दे पर कदम रखा और दर्शकों का ध्यान खींचा। (Img- Pinterest)
2 / 5
करियर की शुरुआत में शाहरुख ने पारंपरिक हीरो की छवि से हटकर जोखिम भरे किरदार चुने। ‘बाजीगर’, ‘डर’ और ‘अंजाम’ में उन्होंने ऐसे नकारात्मक किरदार निभाए, जिन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया। इन फिल्मों ने साबित किया कि वह सिर्फ रोमांटिक हीरो बनने तक सीमित नहीं हैं। पर्दे पर खलनायक की भूमिका निभाकर भी दर्शकों का दिल जीतना उनकी अभिनय क्षमता की खास पहचान बनी। (Img- Pinterest)
3 / 5
इसके बाद शाहरुख ने रोमांटिक फिल्मों से अपनी लोकप्रियता को नई ऊंचाई दी। ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘दिल तो पागल है’ जैसी फिल्मों ने उन्हें रोमांस का चेहरा बना दिया। उनकी मुस्कान, संवाद बोलने का अंदाज और पर्दे पर भावनाएं जाहिर करने का तरीका दर्शकों को पसंद आया। इसी दौर ने उन्हें ‘किंग खान’ और बॉलीवुड के बादशाह की पहचान दिलाई। (Img- Pinterest)
4 / 5
शाहरुख ने समय के साथ अपनी छवि बदलते हुए ‘रईस’, ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों में एक्शन अवतार दिखाया। अभिनय के अलावा उन्होंने कारोबार में भी मजबूत जगह बनाई। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स उनके व्यावसायिक सफर के अहम हिस्से हैं। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 के मुताबिक, उनकी अनुमानित संपत्ति करीब 10,000 करोड़ रुपये है। (Img- Pinterest)
5 / 5
शाहरुख के अभिनय को कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया है। साल 2005 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया। वहीं 2025 में घोषित 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में फिल्म ‘जवान’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। यह उनका पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार था। अलग-अलग तरह के किरदार, लगातार मेहनत और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता ने उन्हें बॉलीवुड के किंग खान के रूप में स्थापित किया। (Img- Pinterest)