फिल्मों और विज्ञापनों से हाथ धो बैठे प्रकाश राज, राजनीतिक विचारों पर पत्नी पोनी वर्मा ने किया बड़ा खुलासा

दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज की पत्नी पोनी वर्मा ने खुलासा किया है कि राजनीतिक मुद्दों पर बेबाक राय रखने के कारण उनके हाथ से कई बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स और विज्ञापन निकल गए हैं। निर्माताओं ने एडवांस देने के बाद भी उन्हें हटाया है।

Updated : 31 October 2026, 8:42 AM IST
google-preferred

Mumbai: अपनी बेबाक और निडर राय के लिए मशहूर दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज को सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बोलना भारी पड़ रहा है। अभिनेता के इस रवैये से उनके प्रोफेशनल करियर को भारी नुकसान हुआ है, जिसका खुलासा हाल ही में उनकी पत्नी और मशहूर कोरियोग्राफर पोनी वर्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान किया है। पोनी वर्मा के इन बयानों ने एक बार फिर से फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों की व्यक्तिगत स्वतंत्रता और राजनीतिक विचारों के प्रभाव पर बहस छेड़ दी है।

हाथ से निकले बड़े प्रोजेक्ट्स और विज्ञापन

पोनी वर्मा ने इंटरव्यू में खुलकर बताया कि प्रकाश राज को अपने राजनीतिक और सामाजिक विचारों के कारण भारी कीमत चुकानी पड़ी है। उनके मुखर स्वभाव के चलते उनके हाथ से कई बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स और विज्ञापन निकल चुके हैं। स्थिति यह रही है कि कई फिल्म निर्माताओं ने उन्हें अपनी फिल्मों के लिए एडवांस पैसे देने के बावजूद बाद में अपने कदम पीछे खींच लिए और उन्हें प्रोजेक्ट्स से बाहर का रास्ता दिखा दिया। विज्ञापनों मिलना भी लगभग बंद हो चुके हैं, जिससे उनके करियर और पेशेवर जीवन पर गहरा असर पड़ा है।

Bollywood Legend Dharmendra: अभिनेता धर्मेंद्र का निधन क्यों बना रहा रहस्य? लंबी बीमारी के बाद अचानक मौत और अंतिम विदाई

गौरी लंकेश की हत्या के बाद सहम गया था परिवार

परिवार की सुरक्षा के मोर्चे पर बात करते हुए पोनी ने स्वीकार किया कि शुरुआत में वह अपने पति और परिवार की सुरक्षा को लेकर काफी डरी हुई थीं। यह डर तब और ज्यादा गहरा गया जब साल 2017 में प्रकाश राज की बेहद करीबी दोस्त और वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में आ गया था।

Pony Verma, wife of veteran actor Prakash Raj

प्रकाश राज और पोनी वर्मा की तस्वीर (सोर्स-Pinterest)

जब पोनी ने अपनी घबराहट और चिंता अभिनेता के सामने जाहिर की, तो प्रकाश राज ने उन्हें हिम्मत बंधाई। अभिनेता ने अपनी पत्नी से दो टूक शब्दों में कहा, "हम कब तक डर के साए में जिएंगे?" गौरी लंकेश की इस दुखद मौत के बाद प्रकाश राज ने मानसिक रूप से यह पूरी तरह तय कर लिया कि वह किसी भी परिस्थिति में डरने वाले नहीं हैं, बल्कि हमेशा अपने विचारों को पूरी बेबाकी के साथ देश के सामने रखेंगे।

Bollywood Comedy Film: Jolly LLB 3 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, पहले दिन किया करोड़ों का कलेक्शन

इंडस्ट्री में सुरक्षित रहने की होड़

पोनी वर्मा ने वर्तमान फिल्म इंडस्ट्री के माहौल पर बात करते हुए कहा कि आज के समय में हर व्यक्ति फिल्म इंडस्ट्री में रहकर पूरी तरह सुरक्षित रहना चाहता है और केवल पैसे कमाने पर उसका ध्यान केंद्रित रहता है। इसके विपरीत, प्रकाश राज का विवेक और अंतरात्मा जिस बात को सही मानती है, वह हमेशा उसी सच के साथ मजबूती से खड़े नजर आते हैं। चाहे इसके लिए उन्हें किसी भी तरह का व्यक्तिगत या बड़ा व्यावसायिक नुकसान ही क्यों न उठाना पड़े, वह अपने उसूलों से समझौता नहीं करते हैं।

Location :  Mumbai

Published :  31 October 2026, 8:42 AM IST

Advertisement