UP Police Encounter: कौशाम्बी में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो शातिर लुटेरों को पैर में लगी गोली

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की कार्रवाई के दौरान गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 31 October 2026, 6:20 AM IST
google-preferred

Kaushambi: जिले में दिनदहाड़े दो महिलाओं से लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे बदमाशों की शुक्रवार रात को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। थाना कौशाम्बी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम की कार्रवाई के दौरान दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।

आरोपियों के कब्जे से बरामद हथियार

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, अवैध असलहे और लूट का सामान बरामद किया है।

वाराणसी में पुलिस टीम पर फायरिंग! सिपाही को लगी तीन गोलियां, मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार

मुठभेड़ के बाद आरोपियों से बरामद हथियार और बाइक

दिनदहाड़े महिलाओं से की लूट की वारदात

जानकारी के मुताबिक, बीते 17 अक्टूबर को जिले में दिनदहाड़े दो महिलाओं को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। उनकी गिरफ्तारी के लिए थाना कौशाम्बी पुलिस के साथ एसओजी टीम भी सक्रिय थी।

स्टे के बावजूद फर्जी तरीके से जमीन दूसरे के नाम दर्ज! कौशांबी कलेक्ट्रेट में पीड़ित ने राजस्व कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि दिनदहाड़े लूट की घटना को किस तरह अंजाम दिया गया था और इसमें किन अन्य लोगों की भूमिका हो सकती है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर लूट में इस्तेमाल किए गए सामान और अन्य साक्ष्यों की बरामदगी की भी कार्रवाई की जा सकती है।

Location :  Kaushambi

Published :  31 October 2026, 6:02 AM IST

Advertisement