कौशाम्बी हादसे के बाद महराजगंज में प्रशासन अलर्ट, पटाखा गोदामों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

कौशाम्बी में पटाखा गोदाम में हुए हादसे के बाद महराजगंज जिला प्रशासन और पुलिस ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर सीओ निचलौल ने कस्बे के बाहर स्थित पटाखा गोदामों का निरीक्षण कर लाइसेंस, सुरक्षा इंतजाम और भंडारण व्यवस्था की जांच की।

Maharajganj: कौशाम्बी में पटाखा गोदाम में हुए हादसे के बाद महराजगंज जिला प्रशासन भी पटाखों के भंडारण और निर्माण को लेकर सतर्क हो गया है। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस ने पटाखा गोदामों की सुरक्षा व्यवस्था देखने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर जांच शुरू कर दी है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी निचलौल ने कस्बे के बाहर सिवान क्षेत्र में स्थित पटाखा गोदामों का निरीक्षण किया।

सुरक्षा मानकों का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान दोनों गोदाम संचालक मंजूर आलम पुत्र सफीउल्लाह और मोहम्मद हुसैन पुत्र यूसुफ, निवासी कस्बा निचलौल, थाना निचलौल, मौके पर मौजूद मिले। पुलिस टीम ने दोनों गोदामों की सुरक्षा व्यवस्था और आसपास के वातावरण का बारीकी से जायजा लिया।

पुलिस ने मौजूद श्रमिकों से ली जानकारी

जांच में दोनों गोदाम कस्बे की आबादी से बाहर स्थित पाए गए। गोदामों के चारों तरफ पानी से घिरा क्षेत्र मिला। पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद श्रमिकों से भी जानकारी ली। हालांकि निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार के पटाखे का निर्माण होता हुआ नहीं पाया गया।

महराजगंज के 4 लोगों की दिल्ली सड़क हादसे में मौत, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता पिता-पुत्र समेत कसौधन और विजय की भी गई जान

पुलिस ने गोदाम संचालकों को दिए निर्देश

गोदाम संचालकों ने अधिकारियों को बताया कि दशहरा पर्व के अवसर पर पटाखों का निर्माण शुरू किया जाएगा। इसके मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। मौके पर अग्निशमन के लिए आवश्यक फायर इंस्ट्रूमेंट उपलब्ध और स्थापित पाए गए।

Jewar Road Accident: जेवर सड़क हादसे में महराजगंज के विकास की मौत, शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

अधिकारियों ने गोदाम संचालकों से लाइसेंस की वैधता समेत पटाखों के निर्माण, भंडारण और सुरक्षा से जुड़े नियमों का कड़ाई से पालन करने को कहा। साथ ही स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर नियमों की अनदेखी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Maharajganj

Published :  1 September 2026, 10:36 PM IST

Advertisement