महराजगंज में समाधान दिवस के दौरान DM ने दिखाई सख्ती, अधिकारियों को दी ये हिदायत

महराजगंज के निचलौल में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी खानापूर्ति नहीं होना चाहिए। फरियादी संतुष्ट भी होना चाहिए।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 21 November 2026, 7:02 PM IST
google-preferred

Maharajganj: फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर प्रशासन लगातार गंभीरता दिखा रहा है। शनिवार को निचलौल तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के साथ तहसील सभागार में पहुंचकर जनशिकायतों की सुनवाई की।

इस दौरान कुल 158 फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं, जिनमें से मौके पर ही केवल 15 प्रकरणों का निस्तारण किया जा सका। शेष 143 शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित करते हुए जिलाधिकारी ने निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में केवल औपचारिकता पूरी करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि का भी विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

राजस्व मामलों में संयुक्त टीम से होगी स्थलीय जांच

सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने राजस्व से संबंधित मामलों को गंभीरता से लेते हुए निर्देश दिया कि ऐसे प्रकरणों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर स्थलीय निरीक्षण कराया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के बाद ही नियमानुसार कार्रवाई और निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी पक्ष के साथ अन्याय न हो।

निचलौल में158 फरियादियों ने लगाई गुहार (इमेज सोर्स-डाइनामाइट न्यूज़)

आईजीआरएस शिकायतों पर भी डीएम सख्त

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील दिवस और आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में समयबद्धता के साथ गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाए। अधिकारी शिकायतों का निस्तारण अपने पर्यवेक्षण में सुनिश्चित कराएं और इसकी निगरानी स्वयं करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और प्रत्येक मामले में निर्धारित समयसीमा के भीतर प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए।

ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन का किया अवलोकन

संपूर्ण समाधान दिवस से पूर्व जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने तहसील परिसर में लगाए गए ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वीप अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जाए। मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की जानकारी देकर लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।

महराजगंज में खाद तस्करी पर कृषि विभाग का बड़ा एक्शन, दो के खिलाफ केस, 16 बोरी खाद बरामद

विधायक प्रेम सागर पटेल भी रहे मौजूद

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल भी कुछ देर तक मौजूद रहे। उन्होंने भी फरियादियों की समस्याओं को सुना।

महराजगंज में घिनौनी वारदात: मुंडन संस्कार में गई थी 6 साल की मासूम, हलवाई ने कर डाली हैवानियत

इस अवसर पर एसडीएम अवनीश त्रिपाठी कुमार, सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जिला पंचायतराज अधिकारी श्रेया मिश्रा, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, सहायक आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता सुनील गुप्ता सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Location :  Maharajganj

Published :  21 November 2026, 6:42 PM IST

Advertisement