महराजगंज जिले की बड़ी खबर, जिलाधिकारी का तबादला, नए आईएएस की हुई तैनाती

IAS गौरव सिंह सोगरवाल का महराजगंज के जिलाधिकारी पद से तबादला कर दिया गया है। उन्हें सिद्धार्थनगर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान वह महराजगंज में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) के पद पर तैनात थे।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 14 November 2026, 12:19 AM IST
google-preferred

maharajganj: महराजगंज जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आयी है। IAS गौरव सिंह सोगरवाल DM महराजगंज को DM सिद्धार्थनगर बनाया गया है। तबादले की वजह ये है की सोगरवाल 2022 के विधानसभा चुनाव में महराजगंज में CDO थे।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार सिद्धार्थनगर के डीएम शिवशरणप्पा जीएन को महराजगंज का नया ज़िलाधिकारी बनाया गया है। उनकी नई तैनाती के साथ ही महराजगंज के पुराने डीएम गौरव सिंह सोगरवाल का कार्यकाल समाप्त हो गया है।

महराजगंज के नये डीएम बने शिवशरणप्पा जीएन

महराजगंज से सिद्धार्थनगर भेजे गए IAS गौरव सिंह

IAS गौरव सिंह सोगरवाल अब सिद्धार्थनगर जिले की प्रशासनिक जिम्मेदारी संभालेंगे। महराजगंज में जिलाधिकारी के पद पर तैनात रहे सोगरवाल के तबादले की खबर सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में इसकी चर्चा शुरू हो गई है।

उस समय महराजगंज में CDO की जिम्मेदारी संभाल रहे गौरव सिंह सोगरवाल बाद में जिले के जिलाधिकारी बने थे। अब उन्हें महराजगंज से हटाकर पड़ोसी जिले सिद्धार्थनगर की कमान सौंपी गई है।

खबर अपडेट हो रही है...

 

Location :  Maharajganj

Published :  13 November 2026, 11:41 PM IST

Advertisement