हरदोई में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों का हंगामा, स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर सवाल

निजी अस्पताल में इलाज और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। हरदोई के सर्कुलर रोड स्थित सिद्धार्थ अस्पताल में शुक्रवार को प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 13 November 2026, 11:18 PM IST
google-preferred

Hardoi: हरदोई में निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शहर के सर्कुलर रोड स्थित सिद्धार्थ अस्पताल में शुक्रवार को प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

परिजनों का आरोप

जानकारी के अनुसार, सुरसा थाना क्षेत्र के गहराई गांव निवासी संदीप पासी की पत्नी हिमांशी देवी को परिजन शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे सिद्धार्थ अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि महिला की हालत पहले से गंभीर थी और उनका प्लेटलेट्स काउंट महज 12 हजार था। इसके बावजूद अस्पताल में भर्ती कर उनसे 15 हजार रुपये जमा करा लिए गए।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

अस्पताल के बाहर छोड़कर भागे  स्वास्थ्य कर्मी

परिजनों के मुताबिक, कुछ देर बाद महिला की नाक से खून बहने लगा और देखते ही देखते जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई।  परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल कर्मचारियों ने महिला को लखनऊ ले जाने की बात कही और बाद में उसे अस्पताल के बाहर छोड़कर भाग गए। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू हो गया।

यूपी में एक दर्जन ट्रेनी IPS अफसरों को मिली तैनाती, देखिये पूरी सूची

प्रसव के लिए उक्त अस्पताल आयी थी महिला

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना ने सीएमओ भावनाथ पाण्डेय और निजी अस्पतालों के नोडल अधिकारी मनोज कुमार सिंह की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना के बाद गुस्साए लोगों का कहना है कि अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या व्यवस्था है? क्या अस्पताल की कार्यप्रणाली की जांच होगी? और यदि लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी।  

हरदोई में तेज रफ्तार ने ढाया कहर, प्रयागराज निवासी पूरे परिवार की सड़क हादसे में मौत

परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने मामले में दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। 

Location :  Hardoi

Published :  13 November 2026, 11:15 PM IST

Advertisement