हरदोई में तेज रफ्तार ने ढाया कहर, प्रयागराज निवासी पूरे परिवार की सड़क हादसे में मौत

गंगा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार दोपहर को ऐसा दर्दनाक मंजर सामने आया कि हर किसी का दिल दहल गया। त्योहार पर प्रयागराज जा रहे मल्टीनेशनल कंपनी बार्कलेज के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट और उनके पूरे परिवार की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की खबर सामने आते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 11 November 2026, 10:37 PM IST
google-preferred

Prayagraj: हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें मल्टीनेशनल कंपनी बार्कलेज के असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट सौरभ उपाध्याय समेत उनके पूरे परिवार की मौत हो गई। तेज रफ्तार SUV अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सौरभ की पत्नी और दोनों मासूम बेटों ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

भाई दूज और छठ पूजा मनाने प्रयागराज जा रहा था परिवार

मृतकों की पहचान प्रयागराज निवासी सौरभ उपाध्याय (40), उनकी पत्नी मेनका उपाध्याय (35), बड़े बेटे व्योम (7) और छोटे बेटे शिवओम (डेढ़ वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सौरभ अपने परिवार के साथ भाई दूज और छठ पूजा मनाने के लिए घर लौट रहे थे। सौरभ परिवार के इकलौते बेटे थे। हादसे में परिवार के चारों सदस्यों की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Taj Mahal Security Breach: ताजमहल के एंटी-ड्रोन वाच टावर तक पहुंचे विदेशी पर्यटक, सुरक्षा में लापरवाही की जांच शुरू

तेज रफ्तार SUV ने खोया नियंत्रण

हादसा बुधवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, SUV सौरभ उपाध्याय चला रहे थे। उनके बगल वाली सीट पर पत्नी मेनका बैठी थीं, जबकि दोनों बच्चे पीछे की सीट पर सवार थे। बताया जा रहा है कि गाड़ी की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और SUV सीधे डिवाइडर से जा टकराई। 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि SUV उछलकर डिवाइडर पर चढ़ गई और करीब 30 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के दौरान पीछे की सीट पर बैठा सात वर्षीय व्योम कार का शीशा टूटने के बाद उछलकर एक्सप्रेस-वे से करीब 20 फीट नीचे बने अंडरपास में जा गिरा। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रयागराज में बमबारी से दहशत: बाइक सवार हमलावरों को भीड़ ने सिखाया सबक

परिजनों में पसरा मातम 

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुर्घटना के करीब एक से डेढ़ घंटे बाद तक मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। इस दौरान सड़क से गुजरने वाले लोगों और स्थानीय लोगों में हादसे को लेकर काफी आक्रोश रहा। चार लोगों की मौत से परिवार और परिचितों में मातम पसरा हुआ है।

Location :  Prayagraj

Published :  11 November 2026, 10:29 PM IST

Advertisement