हिंदी
मौके पर पुलिस और स्थानीय लोग
Prayagraj: उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध थमने का मान नहीं ले रहे ताजा मामला प्रयागराज कर्नल गंज थाना के सलोरी मोहल्ले का है, जहां मंगलवार को बाइक सवार हमलावरों ने एक युवक पर बम से जानलेवा हमला किया जिसमें युवक बाल बाल बच गया। बाइक सवार हमलावर भागने के चक्कर में बाइक फिसली गई और हमलावरों को पकड़ कर मोहल्ले के लोगों ने पीटा।
जानकारी के मुताबिक, घटना प्रयागराज के कर्नलगंज थाना क्षेत्र के सलोरी मोहल्ले की है। यहां बाइक सवार हमलावरों ने एक युवक को निशाना बनाते हुए उस पर बम से हमला किया। अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, युवक बम की चपेट में आने से बच गया और उसकी जान बाल-बाल बची।
हमले के बाद बाइक सवार हमलावर मौके से भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन इसी दौरान उनकी बाइक फिसल गई। हमलावरों को गिरा देखकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए और उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने दोनों की पिटाई कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को अपने साथ थाने ले गई। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
सलोरी मोहल्ले में सरेआम हुई बमबाजी की घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। त्योहारी सीजन के दौरान हुई इस वारदात ने इलाके की सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की जांच और आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
Location : Prayagraj
Published : 10 November 2026, 11:54 AM IST