Hapur में गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली कार पर पलटी, कई घायल
हापुड़ जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से जा रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर एक कार के ऊपर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।