बदायूं में जमीन के विवाद ने लिया खूनी रूप! दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, 10 घायल

बदायूं के वजीरगंज क्षेत्र के निजामपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। महिलाओं समेत 10 लोग घायल हुए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 20 October 2026, 10:51 PM IST
google-preferred

Badaun: उत्तरप्रदेश के बदायूं जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस संघर्ष में महिलाओं समेत दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज व मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल बदायूं भेजा। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जमीन के पुराने विवाद में आमने-सामने आए दोनों पक्ष

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के निजामपुर गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि रविवार को इसी विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए।

पहले युवती से अभद्रता, फिर थप्पड़बाजी… झांसी में सड़क पर भिड़े युवक-युवती; जानें पूरा मामला

महिलाओं समेत 10 लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

इस संघर्ष में दोनों पक्षों के कुल 10 लोग घायल हुए हैं। पहले पक्ष के मोहम्मद आमिर पुत्र वसीर, नजीर शेख पुत्र वसीर शेख, जहीर शेख पुत्र वसीर शेख, आमीन शेख पुत्र वसीर शेख और नसीर शेख पुत्र सद्दीक शेख घायल हुए हैं। सभी निजामपुर गांव के निवासी बताए गए हैं।

वहीं, दूसरे पक्ष से साहब खान पुत्र प्यारे खान, जुबैर खान पुत्र साहब खान, समा बेगम पत्नी साहब खान, तरन्नुम पुत्री साहब खान और जमील खान पुत्र साहब खान घायल हुए हैं। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल बदायूं भेजा गया।

रावण का अंत होते ही गूंजे जय श्रीराम के नारे, बदायूं में धूमधाम से मनाया गया दशहरा

पुलिस जांच में जुटी, तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही वजीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। जमीन के विवाद को लेकर हुई इस मारपीट में किस पक्ष की क्या भूमिका रही, यह जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर स्पष्ट होगा।

Location :  badaun

Published :  20 October 2026, 11:14 PM IST

Advertisement