समय पर मिलता सही इलाज तो बच जाती जान, बदायूं में महिला की इलाज के दौरान मौत पर परिजनों का फूटा गुस्सा
बदायूं के सहसवान क्षेत्र में एक महिला की इलाज के दौरान मौत के बाद अस्पताल में हंगामे की स्थिति बन गई। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर पर इलाज में गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं, अस्पताल के बिना रजिस्ट्रेशन संचालित होने की बात भी सामने आ रही है।