बदायूं में रातों रात अचानक ये क्या हुआ? भड़के लोग; जानिये पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में फिर एक बार अम्बेडकर की मूर्ति को लेकर मामला चर्चा में आ गया है। बदायूं के उसहैत क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर अतिराज में बुधवार रात ग्रामीणों ने बिना अनुमति के अम्बेडकर जी की मूर्ति स्थापित कर दी।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 12 February 2026, 2:08 PM IST
google-preferred

Badaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में फिर एक बार अम्बेडकर की मूर्ति को लेकर मामला चर्चा में आ गया है। बदायूं के उसहैत क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर अतिराज में बुधवार रात ग्रामीणों ने बिना अनुमति के अम्बेडकर जी की मूर्ति स्थापित कर दी। अन्य ग्रामीणों की सूचना पर एसडीएम दातागंज और सीओ उज्ञानी ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

यह है पूरा मामला

एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र सिंह ने ग्रामीणों और महिलाओं को समझाया कि परमिशन मिलने के बाद ही मूर्ति स्थापित की जाए, जिसके बाद उन्होंने मूर्ति को एक सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया। इस दौरान महिलाओं ने मूर्ति को ले जाने को लेकर काफी देर तक हंगामा किया, लेकिन एसडीएम के समझाने पर सभी ग्रामीणों और महिलाएं ने उनकी बात मानी।

पुलिस ने बताया कि मूर्ति को सुरक्षित स्थान पर रख दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस मामले में अभी तक कोई भी शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

Bharat Bandh: जंतर-मंतर पर मजदूर संगठनों का बड़ा प्रदर्शन, क्या हैं श्रमिकों की मुख्य मांगें? देखें वीडियो

पुलिस फोर्स ने संभाली स्थिति

मूर्ति स्थापना की सूचना मिलते ही उसहैत, उसावां, हज़रतपुर और कादरचौक थाना की भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ग्रामीणों और महिलाओं को समझाया और मूर्ति को सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया।

Location : 
  • Badaun

Published : 
  • 12 February 2026, 2:08 PM IST

Advertisement
Advertisement