ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने लॉरेंस बिश्नोई को बताया अपना भाई, कपिल शर्मा को बताया झूठा, जानें पूरा मामला

कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर हुई फायरिंग की घटना को लेकर राखी सावंत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम घसीटने पर सवाल उठाए हैं।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 12 February 2026, 6:31 AM IST
google-preferred

New Delhi: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन राखी सावंत एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा वाले कैफे पर हुई फायरिंग की घटना पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राखी ने ऐसा बयान दिया है जिसने पूरे मामले को नई बहस में डाल दिया है।

“रेस्टोरेंट हिट कराने के लिए खुद चलवाई गोलियां”

फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में राखी सावंत ने कहा कि उन्हें यह पूरा मामला पब्लिसिटी स्टंट लगता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कपिल शर्मा अपने कैफे को हिट कराने के लिए इस तरह का ड्रामा कर रहे हैं। राखी ने कहा, “क्या बिश्नोई गैंग के लोग इतने फ्री बैठे हैं कि हर किसी पर गोलियां चलाते फिरें? अगर आपको अपने रेस्टोरेंट को कनाडा में हिट कराना है तो और तरीके ढूंढिए, हमारे भाई का नाम क्यों घसीट रहे हो?”

राखी ने यह भी कहा कि लॉरेंस बिश्नोई का नाम बीच में लाकर सस्ती पब्लिसिटी लेने की कोशिश की जा रही है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है।

क्या था पूरा मामला?

यह घटना जुलाई 2025 की है, जब कनाडा के सरे (ब्रिटिश कोलंबिया) में कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ के नए कैफे ‘कैप्स कैफे’ पर फायरिंग हुई थी। कैफे अपने पिंक-व्हाइट इंटीरियर और खास कॉफी-डिजर्ट्स के कारण चर्चा में था। ओपनिंग के कुछ ही समय बाद वहां ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी की जान नहीं गई, लेकिन कैफे की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचा।

गैंग ने ली थी जिम्मेदारी

फायरिंग के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हमले की जिम्मेदारी ली थी। पोस्ट में कपिल शर्मा को धमकी भी दी गई थी और आगे कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी।

अब राखी सावंत के बयान ने इस पूरे मामले को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। हालांकि कपिल शर्मा की तरफ से राखी के आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 12 February 2026, 6:31 AM IST

Advertisement
Advertisement