हिंदी
बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ला (Img: Dynamite News)
महराजगंज: लक्ष्मीपुर विकास खंड को नया खंड विकास अधिकारी (BDO) मिल गया है। नवागत बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ला ने बुधवार को ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके कार्यालय पहुंचने पर ब्लॉक के कर्मचारियों ने बुके भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
बताया जाता है कि इससे पूर्व भवानी प्रसाद शुक्ला बस्ती जनपद में खंड विकास अधिकारी के पद पर तैनात थे। उनका मूल निवास सुल्तानपुर जनपद में है। बस्ती से स्थानांतरण के बाद शासन ने उन्हें लक्ष्मीपुर विकास खंड की जिम्मेदारी सौंपी है।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत बीडीओ ने विकास खंड के सभी ग्राम पंचायत सचिवों के साथ परिचयात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होंने सचिवों से परिचय प्राप्त करने के साथ ही ब्लॉक क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं की प्रगति और प्रशासनिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली।
बुके भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन (Img : Dynamite News)
बैठक में उन्होंने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने और पात्र लाभार्थियों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ ही सभी निर्माण एवं विकास कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए।
नवागत बीडीओ ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी ग्राम पंचायत सचिवों से आपसी समन्वय, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ काम करने की अपेक्षा जताई।
महराजगंज में एक SMS ने खोल दी उद्यान विभाग की पोल? किसान के खेत में उपकरण नहीं, फिर कैसे हुआ भुगतान?
उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप विकास योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
नवागत बीडीओ के कार्यभार संभालने के साथ ही लक्ष्मीपुर विकास खंड में विकास योजनाओं को गति देने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की उम्मीद जगी है। अब उनके नेतृत्व में क्षेत्र के विकास कार्यों को किस तरह नई दिशा मिलती है, इस पर लोगों की नजर रहेगी।
Location : Maharajganj
Published : 18 November 2026, 6:09 PM IST
Topics : Bhawani Prasad Shukla Laxmipur News Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) sultanpur news Uttar Pradesh News