Kasganj: रेलवे ट्रैक के किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या या हादसा, इलाके में सनसनी

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में बुधवार को रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने रेलवे लाइन के पास शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस में रखवा दिया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 18 November 2026, 5:13 PM IST
google-preferred

Kasganj: रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा एक युवक का शव बुधवार को ग्रामीणों को दिखाई दिया तो इलाके में सनसनी फैल गई। शव की हालत देखकर उसके दो-तीन दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। मृतक के सिर और शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। करीब 35 वर्षीय युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है।

घटना पटियाली थाना क्षेत्र के अलीपुर दादर गांव के पास की है। बुधवार को ग्रामीण रेलवे ट्रैक के आसपास से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर किनारे पड़े युवक के शव पर पड़ी। नजदीक जाकर देखने पर युवक की मौत हो चुकी थी।

कासगंज में रेलवे ट्रैक किनारे शव मिलने से हड़कंप

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के ग्रामीणों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी युवक को पहचान नहीं सका।

शव दो-तीन दिन पुराना होने की आशंका

मृतक ने सफेद रंग की शर्ट और काली पैंट पहन रखी थी। उसके पास से ऐसा कोई दस्तावेज या सामान नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस प्रारंभिक तौर पर ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका जता रही है। शव की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की मौत दो से तीन दिन पहले हुई होगी।

कासगंज में रफ्तार का कहर, बाइक सवार युवक की मौत, मौसेरा भाई रेफर

सिर और शरीर पर मिले चोटों के निशान

मृतक युवक के सिर और शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। इन निशानों के सामने आने के बाद युवक की मौत की परिस्थितियों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, चोटें किन कारणों से आईं और युवक की मौत कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। 

न मां की गोद मिली, न दुनिया देखने का मौका… कासगंज में मिला एक अजन्मा अनजाना; मजबूरी या बेरहमी?

पुलिस की कार्रवाई 

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि आसपास के थानों को भी सूचना भेजकर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल युवक की पहचान पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है।

Location :  Kasganj

Published :  18 November 2026, 5:11 PM IST

Advertisement